देश में कोरोना के रिकॉर्ड 6.42 लाख से अधिक नमूनों की जांच

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। पहली बार देशभर में एक दिन में कोरोना वायरस कोविड-19 के रिकॉर्ड 6,42,588 नमूनों की जांच की गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 30 जुलाई को देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 6,42,588 नमूनों की जांच की गयी …

नई दिल्ली। पहली बार देशभर में एक दिन में कोरोना वायरस कोविड-19 के रिकॉर्ड 6,42,588 नमूनों की जांच की गई है। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक 30 जुलाई को देशभर में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए 6,42,588 नमूनों की जांच की गयी और इसके साथ ही अब तक जांच किये गये नमूनों की कुल संख्या 1,88,32,970 हो गयी है।

देश में कोरोना परीक्षण लैब की संख्या 1,331 पर स्थिर है। पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 55,078 नये मामले सामने आये हैं जिससे अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 16,38,870 हो गयी है। देश भर में फिलहाल संक्रमण के 5,45,318 सक्रिय मामले हैं।

संबंधित समाचार