आगरा में चांदी कारोबारी के यहां आयकर विभाग की बड़ी RAID, जब्त किये कागजात और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। आगरा में चांदी के बड़े कारोबारी हाजी अफजाल के मकान, व्यापारिक प्रतिष्ठान और फैक्ट्री पर इनकम टैक्स विभाग ने छापेमारी की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। व्यापारी कि नालबंद इलाके में मौजूद फैक्ट्री जहाँ चांदी के तार बनाने का काम होता है को आईटी विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। फैक्ट्री के स्टाफ को परिसर से बहार कर दिया गया है। सूत्रों के अनुसार टीम ने यहां से बड़ी मात्रा में कागजात और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कब्जे में लिया है। सूत्रों के अनुसार बड़े कारोबारियों में शामिल हाजी अफजाल और उनके बेटे से आईटी की टीम पूछताछ कर रही है। सूत्रों के अनुसार रेड की ये कार्रवाई आयकर की चोरी करने के सन्दर्भ में की जा रही है।     

ये भी पढ़ें - लखनऊ: यजदान अपार्टमेंट गिराने के दौरान बड़ा हादसा, मलबे में दबी कई गाड़ियां

संबंधित समाचार