लखनऊ: यजदान अपार्टमेंट गिराने के दौरान बड़ा हादसा, मलबे में दबी कई गाड़ियां
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ से बड़ी खबर सामने आई है। यहां बहुचर्चित यजदान अपार्टमेंट को तोड़ते समय बड़ा हादसा पेश आया है। लखनऊ विकास प्राधिकरण इस इमारत पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कई दिनों से चला रहा है। आज इस छह मंजिला इमारत का मलबा सड़क पर कड़ी गाड़ियों पर आ गिरा। इसमें कई गाड़ियां डाब गयी हैं। मौके पर मलबा उठाने की कार्रवाई की जा रही है। इसको लेकर स्थानीय लोग बेहद नाराज हैं और वो सड़क पर इसका विरोध कर रहे हैं। मौके पर पुलिसबल मौजूद है। एलडीए का कोई अफसर मौके पर नहीं पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मलबे के चलते रोड ब्लॉक हो गया है और हो सकता है कि कोई मजदूर भी इसके नीचे दबा हो। बताते चलें कि नजूल की जमीन पर बने यजदान अपार्टमेंट को गिराने का टेंडर एलडीए ने एक निजी कंपनी को दिया है।
ये भी पढ़ें - गोरखपुर में होगा देश का सबसे बड़ा ड्रोन शो, सीएम योगी भी होंगे शामिल
