Banda Accident : रोडवेज बस से कुचलकर किसान की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने लगाया जाम, मंडलायुक्त फंसे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Banda Accident बांदा में किसान की मौत से परिजनों में मचा कोहराम।

Banda Accident बांदा में रोडवेज बस से कुचलकर किसान की मौत हो गई। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया है। इधर, ग्रामीणों के जाम में मंडलायुक्त भी फंस गए है।

 

बांदा, अमृत विचार। Banda Accident घर से सड़क तक बहन को छोड़ने आए किसान को रोडवेज बस ने कुचल दिया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे ईंटे के चट्टे में जा भिड़ी। बस में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को आनन-फानन कब्जे में लेकर थाने ले गए।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम काफी देर तक लगा रहा। समाधान दिवस से लौट रहे चित्रकूटधाम मंडलायुक्त भी जाम में फंस गए। कोतवाली प्रभारी ने रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया। तब जाकर ग्रामीणों ने जाम खोला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव निवासी रामऔतार (35) पुत्र मुसुवा प्रजापति शनिवार की शाम अपनी बहन कमलेश को घर से सड़क तक छोड़ने आया था। इसी बीच बांदा से चिल्ला की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने रामऔतार को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद मौके से बस लेकर भाग रहे चालक ने भी अपना संतुलन खो दिया और सड़क किनारे लगे ईंट के चट्टे से बस भिड़ गई। बस में बैठे यात्री बाल-बाल बच गए। हादसे की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन शव को कब्जे में ले लिया और थाने ले आई।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने व मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर जाम लगा दिया। जाम काफी देर तक लगा रहा। सूचना पाकर सीओ भी मौके पर पहुंच गए। उधर, समाधान दिवस से लौट रहे मंडलायुक्त भी जाम में फंस गए।

थाना प्रभारी के कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने जाम खोला है।  मृतक दो भाइयों में छोटा था। बड़े भाई रामप्रसाद ने बताया कि रामऔतार किसानी करता था। उसके तीन बेटी और तीन बेटे हैं। पत्नी का भी मानसिक संतुलन ठीक नहीं रहता।

संबंधित समाचार