पिछड़े समाज को कांग्रेस से जोड़ने की मुहीम, यूपी कांग्रेस कमेटी की हुई लखनऊ में बैठक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। आज देश में जाति धर्म के नाम नफरत की राजनीति हो रही है। जिसको बचाने के लिए हमारे नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहें। ये बात उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कही। खाबरी शनिवार को लखनऊ में प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में  पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश पदाधिकारियों तथा जिला/शहर अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे थे। इस बैठक पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव जी तथा प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव मौजूद थे। इस दौरान पिछड़ा वर्ग विभाग  के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव ने कहा भारतीय जनता पार्टी आज राहुल गांधी की छवि को खराब करने की कोशिश कर रही है। पूजीपति लोगों द्वारा आज मीडिया को खरीदा जा चुका है। लेकिन सोशल मीडिया पर असलियत सामने आ रही है। आज देश में महंगाई, बेराजगारी सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है जीएसटी की मार ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। भारतीय जनता पार्टी के जनता की गाढ़ी कमाई का पैसा अपने विज्ञापनों में खर्च कर दिया है।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग कहते है कि आजादी हमें भीख में मिली थी। आज सपा, बसपा, आम आदमी पार्टी बीजेपी की बी टीम बनकर काम कर रही हैं। हम राहुल गांधी जी भारत जोड़ो यात्रा से जुड़कर महंगाई बेरोजगारी इत्यादि जनता के मुद्दों के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से लड़ सकते हैं।

ये भी पढ़े:- लखनऊ: नूतन ठाकुर ने अश्लील और धमकी भरे मैसेज मिलने पर की एफआईआर की मांग

संबंधित समाचार