शाहजहांपुर: बिलावल भुट्टो के खिलाफ गुस्सा, पुतला फूंका

Amrit Vichar Network
Published By Moazzam Beg
On

शाहजहांपुर, अमृत विचार। पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए शर्मनाक बयान के खिलाफ जिले भर में भाजपा कार्यकर्ताओं का गुस्सा फूटा। भाजपाइयों ने प्रदर्शन करते हुए विदेश मंत्री का पुतला फूंका। भाजपाइयों ने पैदल मार्च निकाला और पाकिस्तान मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए और उसके बाद बिलाल भुट्टो का जूतों की माला पहना कर पुतले का दहन किया गया। वहीं पठान फिल्म के विरोध में शाहरूख खान के भी पुतले फूंके गए। 

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: सीओ जीआरपी करेंगे आरोपी के आग लगाने के मामले की जांच

शहर के पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस परिसर में शनिवार सुबह करीब 11 बजे भाजपा कार्यकर्ता महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता के नेतृत्व में एकत्रित हुए। यहां हुई सभा में महानगर अध्यक्ष ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए शर्मनाक बयान पर पलटवार करते हुए पाकिस्तान को चेताते हुए कहा कि घर में घुसकर मारा है, कब्र तुम्हारी खोदी है, दिल्ली की सत्ता में जो बैठा वह बाप तुम्हारा मोदी है। 

विधायक मानवेंद्र सिंह ने भी पाकिस्तान को खूब खरी-खोटी सुनाई। सभा में पाकिस्तान के खिलाफ जमकर बयानबाजी की गई। इसके बाद भाजपाइयों ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री का पुतला जूते की माला पहनाई और यहां से नारेबाजी करते हुए कचहरी तिराहा से होते हुए कलक्ट्रेट गेट पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं के हाथ में देश का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान की पट्टिकाएं भी थीं। प्रदर्शनकारियों में महिला भाजपा कार्यकर्ता भी शामिल रहीं। 

कलक्ट्रेट में पाकिस्तान और बिलावल भुट्टो के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर दिया गया। इस दौरान भाजपाइयों ने पुतले को जूता-चप्पलों से पीटा। पुतला दहन और प्रदर्शनकारियों में डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, सदर मंडल अध्यक्ष वैभव खन्ना, महानगर महामंत्री नीतू गुप्ता, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, अवधेश दीक्षित, सुनील सैनी, ओपी कश्यप, दिवाकर सिंह, नरेश भोजवाल, विजय चौहान, वर्षा अवस्थी आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बंडा में पाकिस्तान के खिलाफ हुआ प्रदर्शन
मुख्य चौराहे पर भाजपा सांसद अरुण कुमार सागर, जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव,  महिला मोर्चा अध्यक्ष क्षमा वर्मा के नेतृत्व में पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो का पुतला दहन किया गया। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान अनिल कटियार, गुड्डू सिंह, विनय सिंह, रोहित सिंह, हरिओम शुक्ला, वीरपाल शर्मा, विश्व विजयवीर सिंह आदि ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, बिलाबल भुट्टो मुर्दाबाद के नारे लगाए।

ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: स्कूली बस की टक्कर से छात्र की मौत, युवक घायल

 

संबंधित समाचार