आगरा: छेड़छाड़ के विरोध पर मां-बेटी को पीटा, मुकदमा दर्ज   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा, अमृत विचार। थाना शाहगंज क्षेत्र में दवा लेने जा रही युवती से मोहल्ले के युवक ने छेड़छाड़ की। दुपट्टा खींच लिया। युवती ने अपनी मां को बताया। मां और बेटी आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उसने दोनों पर हमला बोल दिया। दोनों घायल हैं। मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

मामले में पीड़िता के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया है। बेटी शाम को घर से दवा लेने के लिए निकली थी। गली में विशाल नामक युवक ने रास्ता रोक लिया। छेड़छाड़ करने लगा। दुपट्टा खींच लिया। बेटी के शोर मचाने पर लोग आ गए तो आरोपी भाग निकला। बेटी ने घर आकर मां को बताया। मां-बेटी विशाल के घर पहुंचीं। उसकी शिकायत की। यहां विशाल ने दोनों की पिटाई कर दी। 

ये भी पढ़ें - मेरठ: मिशन शक्ति के तहत चलाया गया चेकिंग अभियान, संदिग्धों से की गई पूछताछ

संबंधित समाचार