Kanpur : नकाबपोश डकैतों ने चापड़ की दम पर मोबाइल कारोबारी के घर में 14 लाख का डाला डाका, पहचान छिपाने के लिए कोडवर्ड में कर रहे थे बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर के रावतपुर में डकैती की वारदात से परिवार दहशत में।

कानपुर के रावतपुर में नकाबपोश डकैतों ने चापड़ की दम पर मोबाइल कारोबारी के घर में घुसकर 14 लाख का डाका डाला है। विरोध करने पर डकैतों ने महिला पर चापड़ से हमला कर दिया। घटनास्थल पर डीसीपी साउथ, एडीसीपी पश्चिम सहित कई अधिकारी मौके पर पहुंचे है।

कानपुर, अमृत विचार। कल्याणपुर निवासी मोबाइल कारोबारी के घर मे नकाबपोश डकैतों ने शनिवार रात डाका डाला। डकैत रात करीब 9 बजे घर मे घुसे और 10 लाख रुपये के जेवरात और नकदी लूट ले गए। डकैतों ने लूटपाट करने से पहले बच्चों व कारोबारी की पत्नी को बंधक बनाया।

उनकी गर्दन पर चाकू लगाकर शांत कराया फिर मुंह पर टेप चस्पा कर दिया। करीब 11 बजे जब किसी तरह महिला बंधन से मुक्त हुई तो उसने लोगों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। बदमाश 1,2 करके कोडवर्ड में बात भी कर रहे थे।

कमलेश शर्मा की काकादेव और कल्याणपुर में मोबाइल का शो रूम है। देर रात पांच  नकाबपोश बदमाश उनके कल्याणपुर के  घर में दाखिल हुए। उन्होंने सबसे पहले बच्चों की गर्दन पर चापड़ लगा दिया। कारोबारी की पत्नी पुष्पा ने विरोध किया तो बदमाशों ने उनको दबोच लिया। पुष्पा और बच्चों के मुंह पर टेप लगा दिया।

बदमाश अपने ग्लब्स पहने हुए थे। बदमाश एक दूसरे से कोड वर्ड में बात कर रहे थे। बदमाश रात नौ बजे दाखिल हुए थे। उन्होंने गहने और नकदी लूट ली। बदमाशों के जाने के बाद रात करीब 11 बजे महिला ने किसी तरह अपने को छुड़ाया और शोर मचाया। कमलेश शर्मा अपनी दुकान पर थे।

घटना का पता चलने पर डीसीपी साउथ प्रमोद कुमार और एडीसीपी पश्चिम लखन सिंह यादव मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक की टीम भी आ गई है। दो जोन की पुलिस टीम लगाई गई है। अभी डकैत गिरफ्तार नहीं हुए हैं।

संबंधित समाचार