भारत जोड़ो यात्रा ने भाजपा को कांग्रेस की बनाई पिच पर खेलने के लिए मजबूर किया : जयराम रमेश 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

दौसा (राजस्थान)। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने रविवार को कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिये उनकी पार्टी ने राजनीतिक विमर्श को नई दिशा दी है और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अपनी बनाई पिच पर खेलने के लिए मजबूर कर रही है।

यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर एक एजेंसी को दिए साक्षात्कार में रमेश ने यह भी कहा कि राहुल गांधी कांग्रेस के वैचारिक आधार को धार देने की कोशिश कर रहे हैं और पार्टी के निर्वाचित अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ जुगलबंदी में काम कर रहे हैं।

यह पूछने पर कि क्या पार्टी अगले साल ऐसी एक और यात्रा निकाल सकती है, रमेश ने कहा, मैं पोरबंदर (गुजरात) से परशुराम कुंड (अरुणाचल प्रदेश) तक यात्रा में निश्चित तौर पर हिस्सा लेना पसंद करूंगा, लेकिन क्या हम अगले साल यात्रा निकाल सकते हैं और हम ऐसा कैसे सकते हैं, इस पर पार्टी के उचित मंचों पर चर्चा की जानी है।

कांग्रेस महासचिव (संचार) रमेश ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के जरिये राहुल गांधी ने राजनीतिक विमर्श को नयी दिशा दी है और कांग्रेस ने पिछले 100 दिन की दिशा तय कर दी है।

रमेश ने कहा, कांग्रेस की सराहना, आलोचना, प्रशंसा और निंदा की गई। इसका क्या मतलब है कि हम बचाव की मुद्रा में थे। हम हमेशा उन चीजों पर प्रतिक्रिया देते थे, जो भाजपा कह रही थी या वह जो कर रही थी, लेकिन भारत जोड़ो यात्रा के जरिये मुझे लगता है कि हम राजनीतिक विमर्श की दिशा तय कर पाने में काफी हद तक सफल रहे हैं।

ये भी पड़ें : Andhra Pradesh की Kolleru Lake में इस मौसम 10 लाख प्रवासी पक्षियों के आने की उम्मीद 

संबंधित समाचार