नयनतारा की फिल्म कनेक्ट का हिंदी ट्रेलर रिलीज, अनुपम खेर बने हैं पादरी 

Amrit Vichar Network
Published By Vishal Singh
On

मुंबई। दक्षिण भारतीय अभिनेत्री नयनतारा की तमिल फिल्म कनेक्ट का हिंदी में ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। फिल्म कन्केट के मेकर्स ने फिल्म के तमिल वर्जन की रिलीज के ठीक 1 हफ्ते बाद हिंदी में रिलीज करने का फैसला किया है।इस फिल्म का हिंदी ट्रेलर जारी हो चुका है। फिल्म के ट्रेलर में एक खुशहाल परिवार को दिखाया गया है, जो दुनिया भर में फैली महामारी के कारण अलग अलग जगाहों पर फंस गए है। 

राउडी पिक्चर्स के तहत विग्नेश शिवन द्वारा निर्मित, 'कनेक्ट' अश्विन सरवन द्वारा निर्देशित हैं। फिल्म में नयनतारा लीड रोल में हैं, वहीं सत्यराज, अनुपम खेर और विनय राय भी फिल्म में नजर आएंगे। फिल्म अश्विन सरवनन और काव्या रामकुमार द्वारा लिखी गई हैं।कनेक्ट एक हॉरर थ्रिलर है जो 30 दिसंबर को हिन्दी में रिलीज होगी। 

फिल्म में नयनतारा ने एक नाबालिग बेटी की मां का किरदार निभाया है, जबकि विनय राय उनके पति की भूमिका में हैं। सत्यराज, नयनतारा के पिता की भूमिका निभा रहे हैं। वहीं, फिल्म में अनुपम खेर ने मुंबई के एक पादरी की भूमिका निभाई है। ‘कनेक्ट’ के तमिल और तेलुगु वर्जन के ट्रेलर को पहले ही काफी सराहा जा चुका है. अब हिंदी में जारी हुए ट्रेलर को भी पसंद किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- सलमान खान ने रितेश देशमुख के साथ वेड के गाने पर किया डांस, इस अनोखे अंदाज में आए नजर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

लखनऊ छावनी के MSC स्टेडियम में शुरू हुई अग्निवीर भर्ती रैली: पहले दिन 13 जिलों की कराई प्रक्रिया, शामिल हुए 265 अभ्यर्थी
मुख्यमंत्री जनता सेवा बसों के चालकों-परिचालकों के मानदेय में बढ़ोतरी, ग्रामीण परिवहन को मजबूत और टिकाऊ बनाने का लक्ष्य
फाइलेरिया उन्मूलन : यूपी में साथ आए UPSRLM और पंचायती राज, 65 हजार स्वयं सहायता समूह गांव-गांव फैलाएंगे जागरूकता
Bareilly : फरीदपुर उपचुनाव...भाजपा से दावेदारों ने ताल ठोंकनी शुरू की, डॉ. श्याम बिहारी के निधन से रिक्त हुई थी सीट 
लखनऊ : थार में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करने वाले गिरोह का खुलासा, पुलिस क्राइक ब्रांच की संयुक्त टीम ने किया 7 को गिरफ्तार