सलमान खान ने रितेश देशमुख के साथ वेड के गाने पर किया डांस, इस अनोखे अंदाज में आए नजर

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने रितेश देशमुख के साथ आने वाली मराठी फिल्म वेड के गाना पर डांस किया है। सलमान खान और रितेश देशमुख जल्द मराठी फिल्म वेड में नजर आएंगे। इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा की भी अहम भूमिका है।

ये भी पढ़ें- Kolkata Film Festival : कोलकाता में अमिताभ बच्चन के सम्मान में प्रदर्शनी का आयोजन

https://www.instagram.com/p/CmQpEmto3DG/

रितेश देशमुख के जन्मदिन पर सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है। इसमें उन्हें वेड फिल्म के गाने पर डांस करते हुए देखा जा सकता है। सलमान खान ने गाने की झलक शेयर करते हुए लिखा है, 'भाऊचा बर्थडे आहे। रितेश को गिफ्ट बनता है। गाने में सलमान खान अपनी जींस के पॉकेट में ग्लास रख कर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। यह फिल्म 30 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

ये भी पढ़ें- ऑस्टियोआर्थराइटिस बीमारी से जूझ रहे लोगों का इलाज कराएंगे सोनू सूद

संबंधित समाचार