विक्की कौशल ने डांस मूव्स से रैंप पर जमाया माहौल, Video देख थिरकने लगेंगे पैर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने रैप शो के दौरान जबरदस्त डांस किया है। विक्की कौशल का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रैप शो के दौरान डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। विक्की कौशल फेमस फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के लेटेस्ट एथनिक कलेक्शन के लिए बतौर शोज टॉपर पहुंचे थे।

https://www.instagram.com/p/CmR4uf7oqiG/

इस दौरान विक्की कौशल रैंप शो की शोभा बढ़ाते हुए नजर आए। विक्की कौशल ने डिफरेंट अंदाज में रैंप वॉक किया। रैंप वॉक से ज्यादा चर्चा विक्की के डांस मूव्स ने बटोरी। उन्होंने अपने डांस मूव्स से इवेंट का माहौल बद दिया। उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर बेहद पसंद किया जा रहा है। 

https://www.instagram.com/p/CmR7zbOSHYG/

दरअसल, विक्की कौशल फेमस फैशन डिजाइनर कुणाल रावल के लेटेस्ट एथनिक कलेक्शन के लिए रैंप की शोभा बढ़ाते नजर आए। इवेंट में विक्की कौशल ने मजेदार तरीके से रैंप वॉक किया। उनके डांस मूव्स कमाल के थे। एक्टर ने अपने डांस से पूरे माहौल को मजेदार बना दिया था। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। लोग एक्टर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

ये भी पढ़ें- नयनतारा की फिल्म कनेक्ट का हिंदी ट्रेलर रिलीज, अनुपम खेर बने हैं पादरी

संबंधित समाचार