भाजपा 365 दिन चुनावी मोड में काम करने वाला दलः शंकर गिरि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर। भाजपा की जिला बैठक में रविवार को बतौर मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी शंकर गिरि ने नगर निकाय चुनाव व मिशन -2024 को लेकर मंडल स्तर पर संगठन को मजबूत व फुलप्रूफ बनाने तथा बूथों को सक्रिय करने पर बल दिया। उन्होंने आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारियों को भी परखा और हर वार्ड जीतने का लक्ष्य तय किया।

उन्होंने कहा भाजपा 365 दिन चुनावी मोड में काम करने वाला दल है। इसलिए कार्यकर्ताओं को भी निरन्तर संगठन को मजबूत व सक्रिय रखना होगा। पयागीपुर स्थित बीजेपी मुख्यालय पर आयोजित जिला बैठक की अध्यक्षता करते हुए संगठन जिलाध्यक्ष डॉ.आर.ए वर्मा ने कहां बैठक का मुख्य एजेंडा नगर निकाय चुनाव को जीतना व मिशन - 2024 को लेकर संगठन को मजबूत व सक्रिय करना है। 

Image Amrit Vichar(7)

काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष संतबख्श सिंह चुन्नू ने कहा आगामी नगर निकाय चुनाव को गंभीरता से लड़ते हुए कार्यकर्ताओ को इतिहास रचना होगा। काशी क्षेत्र महामंत्री सुशील त्रिपाठी ने विस्तार से संगठनात्मक चर्चा करते हुए कहा यदि बूथ व बूथ समिति, पन्ना प्रमुख व पन्ना समिति सक्रिय होंगे तो हम हर चुनाव में जीत का रिकॉर्ड बनाएंगे। 

बैठक का संचालन जिला महामंत्री घनश्याम चौहान व समापन जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। बैठक का वृतनिवेदन जिला महामंत्री संदीप सिंह ने लिया। बैठक में प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान प्रकाश जयसवाल, प्रवीन कुमार अग्रवाल, संजय सिंह त्रिलोकचन्दी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायण सिंह आदि रहे। 

यह भी पढ़ें:-झांसी में राष्ट्रभक्त संगठन ने शाहरुख खान की फिल्म पठान का किया विरोध

संबंधित समाचार