Unnao : नशे में लड़खड़ाते होते हुए विद्यालय पहुंचे प्रधान शिक्षक, पढ़ाने की बजाय कुर्सी में बैठे आए नजर, वीडियो वायरल होने के बाद यह हुआ
उन्नाव में नशे में प्रधान शिक्षक विद्यालय पहुंचे है।
उन्नाव में सफीपुर के प्राथमिक विद्यालय देवगनमऊ नशे में लड़खड़ाते हुए प्रधान शिक्षक विद्यालय पहुंचे है। वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने पर बीसीए ने प्रधान शिक्षक को निलंबित कर खंड शिक्षाधिकारी को जांच दी है।
उन्नाव, अमृत विचार। देवगनमऊ ग्राम पंचायत के मजरा मद्दूखेड़ा प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षक का नशे में धुत होने का वीडियो वायरल होने पर बीएसए संजय तिवारी ने बीईओ से रिपोर्ट लेकर तत्काल प्रभाव से शिक्षक को निलंबित कर दिया। उन्होंने दोषी शिक्षक को दूरस्थ विद्यालय में संबद्ध कर बीईओ की अध्यक्षता वाली कमेटी को मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। चर्चा है कि निलंबित शिक्षक अपने साथियों पर स्वयं को बीईओ का करीबी बता रौब झाड़ता था।
बता दें कि बीती शनिवार दोपहर बाद कुछ लोगों ने विद्यालय में कार्यरत प्रधान शिक्षक को नशे में धुत देखा। वह बच्चों को पढ़ाना तो दूर नशे में होने से ठीक से चल भी नहीं पा रहा था। इस पर किसी ने उसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया में पोस्ट कर दिया।
रविवार को यह वीडीयो वायरल होने लगा और न सिर्फ मीडिया जगत में आने से परिषदीय शिक्षकों, बल्कि विभागीय अधिकारियों तक पहुंच गया। वीडीओ का संज्ञान लेते हुए बीएसए ने सफीपुर बीईओ से इसकी रिपोर्ट तलब की और वीडीओ में दिख रहे शिक्षक को निलंबित करने का आदेश दे दिया।
उन्होंने बीईओ की अध्यक्षता मंय एक कमेटी गठित कर मामले की जांच कर रिपोर्ट देने के आदेश दिये। उन्होंने बताया कि फिलहाल निलंबित शिक्षक को एक दूरस्थ विद्यालय में संबद्ध किया गया है। रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
