जौनपुर: आरआरसी सेंटर का हुआ भूमिपूजन, हरी झंडी दिखाकर कूड़ा गाड़ी को किया गया रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Ankit Yadav
On

अमृत विचार, जौनपुर। विकास क्षेत्र करंजाकला के कोहड़ा सुल्तानपुर गांव में प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख सुनील यादव ने आरआरसी सेंटर का शिलान्यास किया और कूड़ा गाड़ी को हरी झंडी देकर रवाना किया। बता दें कि कोहड़ा सुल्तानपुर गांव में लंबे समय से आरआरसी सेंटर की मांग उठाई जा रही थी। जिसे करंजाकला प्रतिनिधि ब्लाक प्रमुख सुनील यादव ने संज्ञान में लेकर उसका आज शिलान्यास किया। प्रतिनिधि ब्लॉक प्रमुख सुनील यादव ने बताया कि आरआरसी सेंटर का निर्माण कराया जा रहा है और इसके साथ ही कूड़ा गाड़ी को भी रवाना कर दिया गया है। इससे ग्राम पंचायत को स्वच्छ और सुंदर बनाने में काफी लाभ मिलेगा। यह सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जो ग्राम पंचायतों में कचरे के निस्तारण के लिए वरदान साबित हो रही है।

भारतीय जनता पार्टी के महत्वकांक्षी योजनाओं से आज हर ग्राम पंचायत को लाभ प्रदान हो रहा है,हर गरीब व्यक्ति को सरकार द्वारा शौचालय तथा वृद्धों को पेंशन का लाभ दिया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी का लक्ष्य है सबका साथ सबका विकास, आज मुख्यमंत्री के दृढ़ संकल्प और भाजपा सरकार की योजनाओं से हर व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है। कार्यक्रम के दौरान प्रधान जगदीश निषाद, क्षेत्र पंचायत सदस्य, रामनाथ यादव गौरी, सुरेश उपाध्याय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- जौनपुर: भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिलाओं का बजट हुआ शून्य: अंजू यादव

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म