हरदोई: सांसद के सामने लिया अपराध न करने संकल्प
भारत सेवा संस्थान के उपाध्यक्ष व सांसद डा.अशोक बाजपेई ने जेल में बांटे कंबल
हरदोई, अमृत विचार। भारत सेवा संस्थान लखनऊ के उपाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद डा.अशोक बाजपेई ने जेल में 500 बंदियों को कंबल बांटे। उन्होंने महिला बंदियों और उनके बच्चों को भी कंबल दे कर उनका हालचाल पूछा। साथ ही महिला बंदियों के हाथों मिट्टी से उकेरी गई उनकी कलाकारी को सराहा।
सांसद डा.बाजपेई ने रविवार को ज़िला जेल पहुंच कर वहां के बंदियों के बारे में जानकारी ली। इस बीच बंदियों ने कभी भी अपराध न करने का संकल्प लिया। सांसद ने महिला बंदियों के हाथों बनाए गए मिट्टी के बर्तनों को देखा। उन्होंने उनके बच्चों को दुलारा। सांसद डा.बाजपेई ने जेल प्रशासन को इस बात की हिदायत दी कि बंदियों के साथ कोई भेदभाव न किया जाए। उन्हे सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाए।
इस दौरान जेल अधीक्षक उदय प्रताप मिश्र,जेलर संजय कुमार सिंह,उप जेलर ओमकार पाण्डेय,विजय लक्ष्मी सिंह,सुश्री अलका, मिथिलेश भदौरिया, संस्थान के प्रशासक आरके सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष सौरभ मिश्र नीरज, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री, पिहानी ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेई, नरेंद्र सिंह, पारुल दीक्षित और विभा सिंह मौजूद रहीं।
ये भी पढ़ें -कन्नौज: पानी भरे सीवर टैंक में डूबने से बच्चे की मौत
