गोमती नदी से निकाला पांच कुंतल कचरा, सैकड़ों की संख्या में मिली मूर्तियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। गोमती नदी की तलहटी से लगभग 5 कुंटल कचरा तथा सैकड़ों की संख्या में देवी-देवताओं की मूर्तियां निकालकर स्वच्छ पर्यावरण आंदोलन सेना लखनऊ के दर्जनों स्वयं सेवको ने निकाली है। गोमती नदी सफाई अभियान के 236 वें रविवार को प्रातः 6 बजे संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में कृपा शंकर वर्मा दिनेश पांडेय यश वाल्मीकि रिंकू सिंह संजय वर्मा मृदुल गुप्ता शालिनी जैसवाल  शांती कश्यप, प्रीती जैन आंनद वर्मा कुलदीप जोशी भुवन पांडेय शिव राज जे पी गुप्ता जय सिंह ललित कुमार कश्यप राम कुमार बाल्मिकी इत्यादि ने गोमती नदी की तलहटी से कचरा सड़े गले कपड़े देवी देवताओं की मूर्तियों  को निकालने का कार्य हनुमान सेतु निकट झूले लाल पार्क गोमती नदी के तट पर किया। लगभग 2 घंटे तक तक गोमती नदी की सफाई करने के बाद सभी ने आदि गंगा गोमती मां की विधिवत आरती की। 

ये भी पढ़े:- लखनऊ: परीक्षार्थियों को इंटरव्यू की टिप्स देंगे मंत्री असीम अरुण

संबंधित समाचार