लखनऊ: नन्हें मुन्नों छात्रों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में दिखाया अपना कौशल, खेल मंत्री रह गये हैरान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए उनमें खेल भावना को जागृत रखना अति आवश्यक है। यह हर छात्र के जीवन का अभिन्न अंग है। इससे बच्चों का शारीरिक विकास के साथ-साथ मानसिक विकास भी होता है तथा छात्रों को खेलों से होने वालेलाभों का पता लगाने में भी मदद मिलती है क्योंकि वे एक दूसरे के साथ स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का आनंद लेते हैं। छात्रों के अंदर इन्हीं गुणों को विकसित करने के लिए रविवार को जीडी गोएंका पब्लिक स्कूल में कक्षा प्ले ग्रुप से लेकर कक्षा 2 तक के छात्रों के लिए वार्षिक खेल दिवस ‘सपोर्ट-अ-थन’ का आयोजन किया।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  खेल एवं युवा कल्याण मंत्री गिरीश चन्द्र यादव बच्चों की प्रतिभा देखकर हैरान रह गये। कार्यक्रम की शुरुआत में छात्रों द्वारा एक स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया गया। एक ओर जहां ट्राइसाइकिल रेस में नन्हे  टॉडलर्स नें हिस्सा लिया वहीं दूसरी ओर प्री-नर्सरी के छात्रों  नें ‘बटरफ्लाई एंड फ्लावर रेस’ और ‘कैरट रेस’ में भाग लिया | महानगर शाखा के प्री-नर्सरी छात्र ‘द हेल्दी सैंडविच रेस’ में शामिल हुए। 

tyu1
बच्चों के एक से बढ़कर एक टैलेंट को देखकर खेल मंत्री व अभिभावक देखकर हुए हैरान: फोटो अमृत विचार 

 

इन खेलों में बच्चों ने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा 
कक्षा नर्सरी के छात्र ‘आइसक्रीम रेस’ और ‘बाधा दौड़’ का हिस्सा बनकर रोमांचित थे। केजी(महानगर)के छात्रों ने भी ‘बाधा दौड़’ में भाग लेकर अपना योगदान दिया। केजी के छात्र अपने माता-पिता के साथ ‘द जंपिंग जैक रेस’, ‘द बीन बैग एंड कोन बैलेंसिंग रेस’ और ‘द सुपर सॉसर रेस’ में भाग लेकर बहुत उत्साहित थे | महानगर शाखा के छात्रों के साथ-साथ ग्रेड 1 के छात्रों के माता-पिता ने ‘द बैलून रेस’, ‘द बैलेंसिंग बीनबैग रेस’ और ‘द स्टैंड टॉल रेस’ का भरपूर आनंद लिया | ग्रेड 2 के छात्र ‘द पोटैटो रेस’ का हिस्सा बनकर खुश थे। सभी प्रतिभागियों के चेहरों पर प्रतियोगिताओं में विजय प्राप्त करने का उत्साह साफ़ दिखाई दे रहा था। 

tu 3
साइकिलिंग करते हुए बच्चों का खेल मंत्री ने बढ़ाया हौसला

 

सभी प्रतिभागियों ने उल्लेखनीय रूप से ‘द ऑब्स्ट्रक्टल रेस’ और ‘द बर्थडे ब्लास्ट रेस पूरी की। महानगर शाखा के ग्रेड 3 और 4 के माता-पिता और छात्र ‘द काउंटरपॉइज़ बैलून रेस’ का हिस्सा बनकर बहुत खुश थे और उन्होंने इसका भरपूर आनंद लिया। नर्सरी के बच्चों ने ‘स्टार्स ऑफ़ द रिंग ड्रिल’ में शानदार प्रदर्शन करके सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। कक्षा 1 और 2 के छात्रों ने ‘द फैन ड्रिल’ के अपने अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों को चकित कर दिया ।  महानगर शाखा के छात्रों ने एक जीवंत ड्रिल ‘फिटनेस उन्माद’ का प्रदर्शन किया। कक्षा 2 के हमारे छोटे पियानोवादक दर्श भार्गव और अक्षदीप गुप्ता ने अपनी धुनों द्वारा सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया ।

पदक जीतने वाले बच्चों को मिला सम्मान
अंत में पाठ्येत्तर गतिविधियों में विभिन्न पदक जीतने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। इसके बाद दौड़ के लिए पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया, जहाँ विजेताओं को मुख्य अतिथि गिरीश चन्द्र यादव ,विद्यालय के चेयरमैन सर्वेश गोयल एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या प्रेरणा मित्रा ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरक शब्दों से दर्शकों को संबोधित किया और सभी को खेल को अपनी दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया। 

mantri
कार्यक्रम के दौरान मौजूद चेयरमैन सर्वेश गोयल, व खेल मंत्री

 

बच्चों के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी
विद्यालय के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने भी सभी उपस्थित लोगों को संबोधित किया और विद्यालय की विभिन्न उपलब्धियों का वर्णन करते हुए कहा कि हमारे विद्यालय का प्रदर्शन पढाई एवं खेल दोनों में उत्कृष्ट रहा है। सीबीएसई प्रयागराज जोन में कक्षा 10 में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाला विद्यार्थी भी हमारे ही विद्यालय के है एवं इसके साथ ही साथ इस वर्ष हमने सी.बी.एस.ई. मिनी ओलिंपियाड, सीबीएसई क्लस्टर्स, जोनल एवं नेशनल लेवल पर खेल प्रतियोगिताएं, ‘लखनऊ रन’ हाफ मैराथन, आदि खेल सम्बन्धी कार्यक्रम आयोजित भी किए गये इसमें जीत भीदर्ज की। 

ये भी पढ़े:- दिल्ली के कई अस्पतालों से निराश हीमोफीलिया के रोगी की लखनऊ के केजीएमयू में हुई सफल सर्जरी

संबंधित समाचार