Kanpur Accident : Lucknow Agra Expressway पर बिल्हौर में रोडवेज बस से भिड़ी डीसीएम, 10 यात्री घायल
Kanpur Accident कानपुर के बिल्हौर में हुए हादसे में 10 यात्री घायल।
Kanpur Accident लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर बिल्हौर में तेज रफ्तार डीसीएम की रोडवेज बस से भिड़त हो गई। हादसे में 10 यात्री घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए हैलट अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी है।
कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Accident बिल्हौर तहसील क्षेत्र के अरौल थाना क्षेत्र स्थित हासिमपुर गांव के समीप लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर देर रात लखनऊ से दिल्ली की ओर जा रही एक रोडवेज बस गंगा नदी पुल पर डीसीएम से भिड़ गई। जिसमें बैठे बस में लगभग 1 यात्री घायल हो गए है। पुलिस ने घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को सूचना दी है। सूचना पर मौके पर पहुंची यूपीडा की टीम और अरौल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है।
बिल्हौर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ दिलीप सचान ने बताया कि कई घायल गंभीर रूप से घायल थे, इसलिए अत्यधिक सुविधाओं के लिए सभी को कानपुर के हैलट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। वहीं अरौल थाना प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि घटना देर रात 1:00 बजे की है तेज कोहरा और नींद के कारण बस चालक ने आगे जा रहे डीसीएम ट्रक को टक्कर मार दी जिससे हादसा हो गया।
इन घायलों का चल रहा इलाज
हैलट में 10 गंभीर घायलों का इलाज चल रहा है। राजेंद्र यादव, यशमान, शैलेंद्र, अखिलेश यादव, मीठू, राजकरन, केशव यादव, सिकंदर यादव, पंकज और मोहन की हालत ज्यादा गंभीर है।
