अयोध्या : डंपर की चपेट में आने से युवक घायल, लखनऊ रेफर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, हैदरगंज, अयोध्या। हैदरगंज थाना क्षेत्र में रविवार रात बेरुगंज बाजार में मिट्टी की ढुलाई कर रहे डंपर की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए लखनऊ रेफर किया गया है।

 रामपुर प्रताप गांव निवासी बृजेश पाल पुत्र दीनानाथ पाल सुल्तानपुर जिले के कूरेभार बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर नौकरी करता है। रविवार रात करीब 9 बजे वह वहां से बाइक से लौट रहा है। बेरुगंज बाजार के पास उसके आगे आगे मिट्टी की ढुलाई कर रहा डंपर चल रहा था। इसी दौरान अचानक डंपर चालक ने एक मोड़ पर डंपर रोकते हुए बैक कर दिया।

जिसके चलते बाइक सवार बृजेश पाल चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और घायल के परिजन पहले उसे सुल्तानपुर जिला अस्पताल ले गए जहां से उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। थाना अध्यक्ष नागेंद्र सरोज ने बताया डंपर गाड़ी को कब्जे में ले लिया गया है। पीड़ित के परिवारजनों की तहरीर मिलते ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जायेगी।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली : कोचिंग पढ़ने गई छात्रा से बाइक सवारों ने छीना मोबाइल

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता