देहरादून: 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अब कांग्रेस शुरू करेगी 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान'

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। 'भारत जोड़ो यात्रा' के बाद अब कांग्रेस देशभर में 26 जनवरी 2023 से 'हाथ से हाथ जोड़ो अभियान' की शुरुआत करने जा रही है। इस बार यात्रा का नेतृत्व पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी करेंगी। 

प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि दो माह तक चलने वाली यात्रा के तहत ब्लॉक स्तर पर सभी मतदान केंद्रों को कवर करते हुए पद यात्राओं का आयोजन करने के साथ ही गांव-गांव में झंडा रोहण और कार्यकर्ता की बैठकों का आयोजन होगा। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि यात्रा के दौरान असफलताओं और हाकम सिंह जैसे भ्रष्टाचारियों के मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा जाना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आज देश को धर्म, जाति, संप्रदाय के नाम पर बांटा जा रहा है।

बैठक में पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक राजेंद्र भंडारी, सुमित हृदयेश, ममता राकेश, विरेंद्र जाति, पूर्व सांसद महेंद्र पाल, सूर्यकांत धस्माना, धीरेंद्र प्रताप, पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक शैलेंद्र रावत,  प्रेमानंद महाजन, यकूब सिद्धिकी आदि मौजूद रहे।

 

संबंधित समाचार