लखनऊ: प्रियंका की राह पर पायल किन्नर, मेयर सीट के लिए लड़ेंगी Election, सपा से मांगा टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, लखनऊ। नगर निगम के चुनाव करीब है एक ओर जहां पार्षदों का चुनाव होना है वहीं दूसरी ओर मेयर का भी चुनाव खास है। इस बार मेयर का चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है, राजधानी से पहली बार दो-दो किन्नर प्रत्याशियों ने मेयर पद के लिए अपना अपना दावा ठोक दिया है। 

किन्नर पायल ने समाजवादी पार्टी से मेयर का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है इसलिए उन्होंने अखिलेश यादव से टिकट की भी मांग की है। आज वह लखनऊ के सपा कार्यालय पहुंची। जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों से बात की है, हालांकि अखिलेश यादव से अभी उनकी मुलाकात नहीं हो पाई है। लेकिन पायल ने यह दावा जरूर किया है कि समाजवादी पार्टी से उनको टिकट मिलेगा। इस संबंध में अखिलेश यादव से उनकी बात हो गई है। कुछ दिन पहले पायल ने एक वीडियो शेयर करके अखिलेश यादव का धन्यवाद भी दिया। इसके बाद से पायल चर्चा में बनी हुई हैं। पायल सिंह लखनऊ में किन्‍नरों की गुरू हैं। 

वहीं दूसरी ओर इससे पहले किन्नर प्रियंका सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उन्होंने राजधानी में एक बड़ी प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। जिसमें उन्होंने आम जनता की समस्याएं बताते हुए राजनीति के जरिये लोगों की सेवा करने की बात कही थी। दूसरी और जानकारों का कहना है कि निकाय चुनाव अभी दूर की कौड़ी हैं। इनको लेकर आरक्षण का पेंच फसा है। इसके निकलने के बाद ही प्रदेश में निकाय चुनावों को लेकर स्थिति साफ़ होगी। 

ये भी पढ़ें -काकोरी बलिदान दिवस: शहीदों को मेयर ने अर्पित की श्रद्धांजलि, डिप्टी CM भी रहे मौजूद

संबंधित समाचार