अमरोहा : ग्राम सचिव व प्रधान में मारपीट, हसनपुर-रहरा मार्ग पर लगाया जाम 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नाराज प्रधानों ने ग्राम सचिव पर कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार के आरोप 

रोड जाम कर बैठे ग्राम प्रधान

रहरा/हसनपुर (अमरोहा)। ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख की मौजूदगी में चल रही बैठक के दौरान ग्राम सचिव व प्रधान के बीच मारपीट हो गई। इससे गुस्साए प्रधानों ने अलीगढ़ मार्ग पर बैठक कर विरोध प्रदर्शन किया। जाम लगने से वाहनों का संचालन प्रभावित हुआ। प्रधान ने ग्राम सचिव पर कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर प्रधानों को सड़क से उठवाकर जाम खुलवाया।
यह मामला गंगेश्वरी ब्लॉक परिसर का है। 

सोमवार को ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी की मौजूदगी में ग्राम सचिव व प्रधानों की बैठक चल रही थी।इस दौरान ग्राम सचिव व प्रधान के बीच कहासुनी हो गई। बाद में दोनों में मारपीट हो गई। ग्राम पंचायत अधिकारी प्रधान के खिलाफ लामबंद होकर थाने पहुंचे। पंचायत अधिकारियों ने अभद्रता व मारपीट करने वाले ग्राम प्रधान के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरी ओर गुस्साए ग्राम प्रधानों ने ब्लॉक के सामने हसनपुर-रहरा मार्ग पर जाम लगा दिया।

image from amroha

ग्राम प्रधानों और सचिवों को समझाती पुलिस, साथ में मौजूद ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र खड़गवंशी

पीड़ित ग्राम प्रधान राजेश ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख की मौजूदगी में लाभार्थियों को कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना के तहत स्वकृति पत्र वितरण किए जा रहे थे। वितरण के बाद ग्राम प्रधान व सचिव एक साथ बैठे थे। इस दौरान उन्होंने विकास कार्य से संबंधित भुगतान दूसरी फर्म पर डालने का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत ब्लॉक प्रमुख से की। इस पर ग्राम सचिव महेश सैनी को ब्लॉक प्रमुख ने मौके पर बुला लिया। इस दौरान सचिव व प्रधान के बीच कहासुनी हो गई।

आरोप है कि सचिव ने ग्राम प्रधान को अपशब्द कह दिए। तभी दोनों में मारपीट हो गई। मौके पर पहुंचे गंगेश्वरी ब्लॉक प्रमुख राजेंद्र सिंह खड़गवंशी के आश्वासन पर ग्राम प्रधानों ने जाम खोल दिया। दोनों पक्षों की तरफ से थाने में तहरीर दी गई है। रहरा थाना प्रभारी सुशील कुमार वर्मा ने बताया कि मारपीट का मामला सामने आया था। जिस पर प्रधान और सचिव की तरफ से फैसला होने की बात सामने आई है। अगर तहरीर मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें :  अमरोहा विधायक के परिजनों पर शिकंजा कसने की तैयारी, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार