लखनऊ मेट्रो के सभी स्टेशन सौर ऊर्जा से होंगे रोशन
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में मेट्रो का संचालन बंद होने के बाद भी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में यूपी मेट्रो का कार्य तेजी से जारी है। 23 किमी मेट्रो रुट पर हरियाली पर ध्यान दिया जा रहा है। लखनऊ मेट्रो के सभी स्टेशन सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। इसके लिए यूपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन की …
लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी में मेट्रो का संचालन बंद होने के बाद भी पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में यूपी मेट्रो का कार्य तेजी से जारी है। 23 किमी मेट्रो रुट पर हरियाली पर ध्यान दिया जा रहा है। लखनऊ मेट्रो के सभी स्टेशन सौर ऊर्जा से रोशन होंगे। इसके लिए यूपी मेट्रो रेल कार्पोरेशन की ओर से कंपनी का चयन कर लिया गया है और उनके साथ समझौते पर भी करार कर लिया गया है।
ये कंपनी इन स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाकर वहां से 10 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेगी। इस बिजली का इस्तेमाल मेट्रो स्टेशन व पार्किंग क्षेत्र को रोशन करने के लिए किया जाएगा। ये बिजली यूपी मेट्रो को 3.25 रुपये प्रति यूनिट की दर से मिलेगी, जो काफी सस्ती है। बिजली निगम से मिलने वाली बिजली फिक्सड चार्ज को मिलाकर करीब 8 रुपये प्रति यूनिट मिलती। इससे यूपीएमआरसी को साढ़े चार रुपये से अधिक प्रति यूनिट बचत होगी।
यूपीएमआरसी के एमडी कुमार केशव ने बताया कि मेट्रो स्टेशन की छतों, पार्किंग क्षेत्र व डिपो की बाउंड्रीवाल पर सोलर पैनल लगाने के लिए फर्म के साथ समझौता कर लिया गया है। अब इस कंपनी की ओर से ही सभी मेट्रो स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। यूपीएमआरसी की ओर से महाप्रबंधक (तकनीकी) इस करार पर हस्ताक्षर किए। दूसरे पक्ष की ओर से भी हस्ताक्षर किए गये हैं।
उन्होंने बताया कि मेट्रो स्टेशनों पर सोलर पैनल लगाए जाने के लिए काफी दिन से कवायद चल रही थी । सभी मेट्रो स्टेशनों पर पैनल लगाकर 10 मेगावाट बिजली का उत्पादन करेगी, जिससे इस बिजली से मेट्रो के स्टेशनों और पार्किंग स्थानों को रोशन करेंगे। इससे यूपीएमआरसी को पैसे की बचत होगी और उनको बिजली के लिए अतिरिक्त पैसे का भुगतान नहीं करना होगा।
