बहराइच: शशि को आवास और किस्मतुन को मिली ट्राई साइकिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गांवों में आयोजित हुआ सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर कार्यक्रम

बहराइच, अमृत विचार। जिले में सोमवार से सुशासन सप्ताह का आयोजन हुआ। गांव में जन समस्या सुनकर उसका निराकरण किया गया। साथ महिला को शशि को आवास और दिव्यांग महिला को ट्राई साइकिल से अच्छादित किया गया।

शासन के निर्देश पर जनपद में सोमवार से 25 दिसंबर तक सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर  कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ। पहले दिन बीडीओ रामेंद्र कुशवाह के नेतृत्व में विकास खण्ड मिहींपुरवा के ग्राम पंचायत कुड़वा में सभा लगी। गांव की निराश्रित महिला शशि कुमारी पत्नी स्व संतोष को आवास के लिए रजिस्ट्रेशन तथा निराश्रित महिला पेंशन हेतु आवेदन कराया गया। इसके अलावा महिला के घर में सोख्ता गड्ढा बनवाये जाने के लिए सचिव को निर्देशित किया गया। इसके अलावा नेपाल सीमा से लगे ग्राम बर्दिया में दिव्यांग किस्मतुन को ट्राई साईकल प्रदान की गयी व मुख्यमंत्री आवास हेतु चयन पूर्व में ही कर लिया गया था। पेंशन के लिए प्रपत्र ऑनलाइन कराया गया। 

इसी प्रकार तहसील व ब्लाक मुख्यालय तथा ग्राम पंचायत स्तर पर विशेष शिविर का आयोजन कर कृषक दुघर्टना सहायता योजना, मा. मुख्यमंत्री खेत-खलिहान अग्निकाण्ड दुघर्टना सहायता योजना, लोक सम्बोधन प्रणाली के लिए अनुज्ञा, निवास, जाति, आय, जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र, खतौनी की नकल, रोजगार पंजीकरण व नवीनीकरण, कुटुम्ब रजिस्टर की नकल, वृद्धा पेंशन, असहाय व्यक्तियों के इलाज तथा उनकी पुत्री की शादी के लिए वित्तीय सहायता, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, सामान्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति, जनजाति, छात्रवृत्ति, विधवा पेंशन, दम्पत्ति पुरस्कार योजना, दहेज प्रथा से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक सहायता, विधवा महिला की पुत्री की शादी हेतु अनुदान, विकलांग पेंशन, विकलांग व्यक्तियों को बनावटी अंग लगवाने हेतु, विकलांग व्यक्तियों के पुर्नवास हेतु ऋण अनुदान की सुविधा, विकलांग व्यक्तियों के विवाह करने पर अनुदान, विकलांग प्रमाण पत्र इत्यादि सेवाएं प्रदान की जा रही है।

ये भी पढ़ें -केजीएमयू: बिना ओपीडी पर्चे की फोटोकॉपी दिखाए, नहीं मिलेंगी सस्ती दवाएं

संबंधित समाचार