केजीएमयू: बिना ओपीडी पर्चे की फोटोकॉपी दिखाए, नहीं मिलेंगी सस्ती दवाएं 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नए फरमान से मरीज और तीमारदार हलकान 

लखनऊ, अमृत विचार। अपने आदेशों के जरिये मरीजों और तीमारदारों को मुश्किल में डालने के लिए किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी अक्सर जानी जाती है। ताजा जारी आदेश से ये फिर चर्चा में है। हाल ही में यहाँ सस्ती दवाओं की कालाबाजारी कर मार्किट में मरीजों को मुंहमांगे दामों पर बेचने का मामला सामने आया था। इसको लेकर कुछ लोगों को पकड़ा भी गया था। जिसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने एक आदेश जारी किया है। जिसके मुताबिक  पहले ओपीडी पर्चे की फोटोकापी लाओ तभी सस्ती दवाएं मिलेंगी। इस आदेश का खमियाजा बेबस मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिस ओपीडी पर्चे पर डॉक्टर दवा लिखेंगे उसकी फोटो कापी मरीज को करानी होगी। यह फोटोकापी हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड (एचआरएफ) के स्टोर में जमा होगी। उसके बाद ही मरीज को दवा मिल सकेगी। अब मरीज पर्चे की फोटोकापी कराने के लिए आधा से एक किलोमीटर तक का सफर तय कर रहे हैं। गौरतलब है कि सस्ती दर पर दवा देने के लिए हॉस्पिटल रिवॉल्विंग फंड के स्टोर खोले गए हैं। एचआरएफ के 14 स्टोर में मरीजों को 30 से 70 फीसदी कम कीमत पर दवाएं मिलती हैं। सस्ती दवा पाने को लेकर फोटो कापी कराने के लिए मरीजों को करीब एक किलोमीटर तक की दौड़ लगानी पड़ रही। 

ये भी पढ़ें -अजय राय के बयान पर स्मृति ईरानी का पलटवार, कहा- राहुल जी आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं?

संबंधित समाचार