शाहजहांपुर: स्मैक समेत तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने किया चालान
शाहजहांपुर/खुदागंज, अमृत विचार। एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने 100 ग्राम स्मैक, बाइक बरामद की है। पकड़ा गया अभियुक्त पीलीभीत जिले का है।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: धंस गई सीवर लाइन की सड़क, आवागमन प्रभावित
एएसपी ग्रामीण संजीव कुमार ने बताया कि प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडे को रात साढ़े नौ बजे सूचना मिली कि चिरचिरा पुलिया के पास एक व्यक्ति स्मैक लेकर कहीं जा रहा है। पुलिस ने घेराबंदी करके तस्कर को पकड़ लिया। पुलिस ने उसकी बाइक की तलाश ली तो 100 ग्राम स्मैक व इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद किया।
पकड़ा गया अभियुक्त कासिद खान निवासी महादेव थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत है। पकड़े गए अभियुक्त ने बताया कि बरेली जिले के फरीदपुर से स्मैक लाकर ढाबों आदि के पास बेचता है। पुलिस ने उसका चालान कर दिया। पुलिस टीम में दरोगा विनीत कुमार, सिपहाी दीपक कुमार, सचिन, रविंद्र कुमार थे।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: आग से झुलसी महिला की मौत, बेटा भी झुलसा
