गौतम बुद्ध नगर: कड़ाके की ठंड में लावारिस मिली नवजात बच्ची, उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के शारदा विश्वविद्यालय के पास पुलिस को मंगलवार सुबह एक लावारिस नवजात बच्ची मिली। नवजात को उपचार के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

 नॉलेज पार्क थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि आज सुबह एक व्यक्ति जब अपने मवेशियों को ढूंढते हुए शारदा विश्वविद्यालय के पास पहुंचा तो उसने देखा कि कड़ाके की ठंड में एक नवजात बच्ची कंबल में लिपटी हुई पड़ी है। 

उसने बताया कि बच्ची के आसपास कुत्ते मंडरा रहे थे। उसने कुत्तों को वहां से भगाया तथा पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची को आईसीयू में भर्ती किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें:-मेरठ: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका

संबंधित समाचार