बुलंदशहर: कोर्ट रूम में दारोगा को वकील ने जड़ा थप्पड़, पेशी के दौरान हुई हाथापाई, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। न्यायपालिका से आम आदमी न्याय की उम्मीद करता है। लेकिन कुछ लोगों की ओछी हरकतें न्यायपालिका को सवालों के कटघरे में खड़ा कर देती हैं। ऐसे ही एक मामला आज मंगलवार को यूपी के बुलंदशहर जिले से सामने आया है। जहां कोर्ट रूम के अंदर एक वकील ने दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके बाद कोर्ट रूम को माहौल गर्म हो गया। जानकारी के मुताबिक, वीडियो जिला न्यायालय, बुलंदशहर परिसर स्थित कोर्ट रूम का है। मामले का वीडियो तेजी से सोसल मीडिया पर वायरल हो रहा रहा है। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि अमृत विचार नहीं करता है।

 

वहीं मौके पर मौजूद अन्य लोगों ने स्थिति संभाल लिया। हालांकि सोशल मीडिया वायरल हो रहे है वीडियो में साफ-साफ देखा जा सकता है कि कोर्ट रूम के अंदर पुलिस-वकील समेत अन्य लोग मौजूद है। इसी बीच किसी बात को लेकर वकील दरोगा से कहता है और फिर गुस्से से लाल वकील दरोगा को थप्पड़ जड़ देता है।

वहीं पीड़ित दरोगा का नाम प्रमोद कुमार बताया जा रहा है जो अरनिया थाने में तैनात हैं। पेशी के दौरान पीड़ित दरोगा प्रमोद कुमार कोर्ट रूम में थे इसी बीच छोटी सी बात को लेकर सबसे पहले वकील ने गाली-गलौच की और फिर दरोगा को थप्पड़ जड़ दिया। 

संबंधित समाचार