बरेली: त्योहारों की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
बरेली,अमृत विचार। रक्षाबंधन और बकरीद की खरीदारी को लेकर शुक्रवार को बाजार काफी भीड़ दिखाई दी। श्यामगंज, बटलर प्लाजा, कुतुबखाना, आलमगिरिगंज समेत अन्य बाजार में देरशाम तक खरीदारी का दौर चला। रक्षाबंधन को लेकर राखी व गिफ्ट गैलरियों में उपहार की लोगों ने खरीदारी की। शनिवार और रविवार को बंदी को लेकर शुक्रवार को बाजार …
बरेली,अमृत विचार। रक्षाबंधन और बकरीद की खरीदारी को लेकर शुक्रवार को बाजार काफी भीड़ दिखाई दी। श्यामगंज, बटलर प्लाजा, कुतुबखाना, आलमगिरिगंज समेत अन्य बाजार में देरशाम तक खरीदारी का दौर चला। रक्षाबंधन को लेकर राखी व गिफ्ट गैलरियों में उपहार की लोगों ने खरीदारी की।
शनिवार और रविवार को बंदी को लेकर शुक्रवार को बाजार में दिनभर रौनक रही। अनलाक को दो अगस्त को दो माह पूरे हो जाएंगे। इस दौरान बाजार बहुत पर उचार चढ़ाव देखा। जून के आखिरी सप्ताह में केवल शादी सीजन में बाजार का कारोबार 40 फीसदी तक उठा था। लेकिन उसके बाद एकमद से आधे पर आ गया था। जून के आखिरी सप्ताह व जुलाई के पहले सप्ताह तक बाजार पूरी तरह डाउन रहा। लेकिन 15 जुलाई के बाद से बाजार ने धीरे-धीरे रफ्तार पकड़नी शुरु की। हालांकि व्यापारियों को जिस तरह से बाजार में उठान की उम्मीद थी। उस हिसाब से बाजार रक्षाबंधन व ईद पर भी नहीं है। सोन-चांदी के भाव अधिक होने के कारण सराफा बाजार से ग्राहकों ने दूरी बनाए रखी है।
कपड़े का कारोबार बेहतर
बकरीद पर कपड़ा सेक्टर के कारोबारियों को थोड़ी राहत मिली है। हालांकि जिस तरह से उम्मीद थी उस तरह की खरीदारी करने के लिए लोग घरों से नहीं निकले। बकरीद पर नए कपड़ों का चलन है। कपड़ा व्यापारियों के साथ दर्जियों को काम मिला है।

ऑनलाइन व्यापार बढ़ा
त्योहार पर व्यापारियों का कहना है कि लोगों ने ऑनलाइन सामान ज्यादा मंगवाया है। ऐसे में बाजार त्योहार के मुताबिक थोड़ा हल्का है। वहीं, कुछ लोग फैलते संक्रमण से भी सजग हो चुके है। इसलिए वह बाजार आना पसंद नहीं कर रहे है।
त्योहार पर लगा जाम
श्यामगंज में लोग खरीददारी करने बाजार निकले तो दोपहर लगभग दो बजे श्यामगंज बाजार से कुतुबाखाना बाजार तक जाम लग गया। जाम के बीच वाहन के पीछे वाहनों का लंबा रेला लग गया। इसी बीच दोपहिया वाले भी जगह देखकर आगे जाने के लिए निकले तो सड़क पूरी तरह से बाधित हो गई। चिलचिलाती धूप में खड़े राहगीर निकलने का स्थान ढूंढ़ते नजर आए मगर उन्हें कोई जगह नहीं दिखी। जिन एक-दो लोगों ने निकलकर किसी तरह गली का रास्ता पकड़ा वह भी गली के जाम में फंस गए। घंटों बाद जब पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तथा उन्होंने बड़े वाहन के निकलने की जगह बनाई तब जाकर वाहन निकले। स्थिति सामान्य होने में लगभग दो घंटे लग गए।

त्योहार पर चली होम डिलीवरी
बकरीद व रक्षाबंधन के पर्व को लेकर दुकानदारों ने होम डिलीवरी करवानी शुरु कर दी है। बता दें कि शहर में कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में दुकानदारों ने त्योहार को लेकर होम डिलीवरी भी करवाना शुरु की हुई है।
जमकर बिकी राखियां
दो दिन लाकडाउन से पहले शुक्रवार को बाजार में जमकर राखियों की बिक्री हुई। दुकानों पर इस बार सबसे ज्यादा देशी रखियों की बिक्री हुई है। जो 10 रुपये से शुरू होकर 300 रुपये तक है।

“कोरोना के चलते पहले की संख्या के मुताबिक इस बार ग्राहक बहुत कम है। फिर भी लोग खरीदारी करने के लिए आ रहे है। घेवर की मांग है, जो 480 रुपये चल रहा है।”-देवेंद्र खडेंलवाल, किप्स स्वीट्स, मिष्ठान कारोबारी
“राखी स्पेशल ड्राई फ्रूट 480 रुपये का खूब बिक रहा है। इसमें 250 ग्राम काजू व 250 ग्राम बादाम है। लोग ज्यादातर होम डिलीवरी से सामान मंगा रहे है।” -संजय आनंद, ड्राई फ्रूट कारोबारी
“दोनों धर्मों के त्योहार एक साथ है, इसलिए दुकान पर खरीदारों की खूब भीड़ है। कोरोना से बचाव के लिए दुकान में पूरें इंतजाम कर रखे है।” -दिनेश अरोड़ा, कपड़ा कारोबारी
