Akhilesh Yadav के जाते ही इरफान सोलंकी पर एक और मुकदमा, अब महाराजगंज जेल होगी नई जगह
कानपुर जिला जेल से सपा विधायक को महाराजगंज किया जाएगा शिफ्ट।
कानपुर जिला जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी से सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मुलाकात की थी। इसके बाद से उनकी मुश्किलें बढ़ती जा रही है। अब उन्हें महाराजगंज जिला जेल में शिफ्ट किया जाएगा।
कानपुर, अमृत विचार। जाजमऊ थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में आगजनी के मामले में जिला जेल में बंद सपा विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जेल में मुलाकात की थी। उनके जाते ही इरफान पर पुलिस ने एक और मुकदमा दर्ज कर दिया था।
मंगलवार को पुलिस ने डिस्ट्रिक्ट जज की कोर्ट में फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई के लिए आवेदन किया है। इसके बाद ही जिला कारागार प्रशासन ने विशेष सचिव को एक पत्र भेजा है। जिसमें उन्होंने विधायक को कानुपर जेल से 450 किमी. दूसरी महाराजगंज जेल में शिफ्ट करने की मांग की है।
.jpg)
मंगलवार को विशेष सचिव ने डीजी कारागार को निर्देश जारी किया है। आदेश जारी होने के बाद सपा विधायक को शिफ्ट करने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसके बाद से ही तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है।
यह था मामला
जाजमऊ थाना क्षेत्र के डिफेंस कॉलोनी में रहने वाली महिला नजीर फातिमा ने सपा विधायक इरफान सोलंकी की शह पर भाई रिजवान द्वारा झोपड़ी में आग लगाने का आरोप लगाया था। मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद सपा विधायक भाई समेत फरार हो गए थे। उनकी लोकेशन एयरपोर्ट में मिली थी। पुलिस ने इरफान सोलंकी की मदद करने पर नूरी शौकत समेत कई को सलाखों के पीछे भेजा है। इधर, कुर्की के आदेश की जानकारी लगते ही सपा विधायक इरफान सोलंकी और रिजवान सोलंकी ने पुलिस कमिश्नर के समक्ष आत्मसर्मपण कर दिया था।
बांग्लादेशी के गिरफ्तार होने पर इरफान की बढ़ी थी मुश्किलें
बीते दिनों मूलगंज पुलिस ने बांग्लादेशी डॉ.रिजवान समेत चार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बांग्लादेशी डॉ.रिजवान का भी इरफान सोलंकी से कनेक्शन सामने आया था। इरफान सोलंकी और पार्षद ने लेटर में कानपुर के नागिरक का प्रमाण दिया था। मंगलवार को पुलिस ने कोर्ट में बांग्लादेशी नागरिक डॉक्टर रिजवान के मामले इरफान की रिमांड मांगी है।
