मेरठ: समस्या जस की तस, बड़े आंदोलन की जरुरत- राकेश टिकैत

Amrit Vichar Network
Published By Vikas Babu
On

मेरठ, अमृत विचार। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता मंगलवार को मेरठ स्थित एक अस्पताल में भर्ती प्रदेश अध्यक्ष का हाल जानने पहुंचे। यहां, उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का हाल जानने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों को नहीं सुन रही है। दोबारा से एक बड़े आंदोलन की जरुरत है।

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मंगलवार को गढ़ रोड स्थित अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में भर्ती प्रदेश अध्यक्ष राजपाल शर्मा का हाल जाना। सड़क हादसे में घायल हो जाने पर उन्हें पांच दिन पहले अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष का हाल जानने के बाद कहा कि सरकार गन्ने के मूल्य को लेकर कोई जवाब नहीं दे रही है। अभी तक किसान संशय में है कि गन्ने का दाम इस बार बढ़ेगा या नहीं। किसानों की तमाम समस्याएं है। जिन, पर सरकार आंखे बंद करके बैठी है। आवारा पशु किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रही है। लेकिन, सरकार आज तक स्थायी समाधान नहीं निकाल सकी है।

गाजीपुर के बाद अब दोबारा से एक बड़ा आंदोलन की जरूरत है। जल्द इसको लेकर एक बैठक कर रणनीति तैयार की जायेगी। इस मौके पर राजकुमार सांगवान, अनुराग चौधरी, गुड्डू प्रधान, रविंद्र दौरालिया, किशन शर्मा, विपुल, नरेंद्र, हरेंद्र, डीके, संजय, जुनैद आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार