लखनऊ: निकाय चुनाव को लेकर तैयार आप पार्टी, पंचायत प्रकोष्ठ ने की बैठक
अमृत विचार लखनऊ। पंचायत प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष विनय पटेल ने कहा कि आप मजबूत रणनीति के साथ सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार रही है जिनका चयन उनके दिए हुए आवेदन पत्र और ट्रिपल सी के आधार पर होगा।
विनय पटेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनाधार बढ़ाने के लिए उत्तर प्रदेश के हर जिलों में जनसंपर्क कार्यक्रम का आयोजन कर रही है. उन्होंने बताया कि आप द्वारा भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने से हमारा जनाधार मजबूत हुआ है साथ-साथ हमें जनता का पूर्ण समर्थन भी प्राप्त हुआ है. विनय पटेल ने बताया कि निकाय चुनाव में उतरने का उद्देश्य नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायत में व्याप्त भ्रष्टाचार की समाप्ति करना है।
आप कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी मजबूत रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतर रही है साथ ही हर वार्ड में हमारे पदाधिकारी जनसंपर्क कर रहे हैं जिसमें जनता भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही है। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज यादव, पूर्वी विधानसभा प्रभारी आलोक सिंह, जिला उपाध्यक्ष संगीता जायसवाल, सुमित वर्मा, यूथ विंग जिलाध्यक्ष अनूप सिंह, नीरज यादव, पंचायत प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष सुरेश राजपूत सहित कई साथी उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े:- बड़ी खबर: Corona पर कल CM योगी करेंगे समीक्षा बैठक, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिए ये जरूरी निर्देश
