Bar association Election: ब्रजेश दुबे अध्यक्ष, राजेश यादव बने महामंत्री

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

पदाधिकारियों के चुनाव के लिए शाम 5 बजे के बाद काउंटिंग शुरु हुई

इटावा, अमृत विचार। डिस्ट्रिक्ट बार एसोएिसशन के चुनाव में ब्रजेश दुबे को अध्यक्ष तथा राजेश यादव को महामंत्री निर्वाचित किया गया है। शाम तक मतदान के बाद हुई मतगणना में ब्रजेश दुबे 193 वोटों के अंतर से तथा राजेश यादव 105 वोटो के अंतर से चुनाव जीत गए। नतीजे घोषित होते ही विजयी प्रत्याशियो काे उनके समर्थकों ने फूल मालाओं से लाद दिया और जमकर नारेबाजी की।

डीबीए चुनाव में पदाधिकारियों के चुनाव के लिए शाम 5  बजे के बाद काउंटिंग शुरु हुई। और करीब ढाई घंटे की गिनती के बाद नतीजे घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद पर ब्रजेश दुबे को 462 वोट मिले जबकि चन्द्रशेखर प्रसाद सिंह को 279 वोट मिले। इस तरह ब्रजेश दुबे 193 वोटों के अंतर से चुनाव जीतकर अध्यक्ष चुने गए। महामंत्री के पद पर कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। इनमें राजेश यादव को 276 वोट मिले जबकि दूसरे नम्बर पर रहे अम्बरीश पांडेय को 171 वोट मिले। इस तरह राजेश यादव 105 वोटों के अंतर से महामंत्री चुने गए। अन्य पदों के लिए मतगणना रात तक जारी है। डीबीए के इस चुनाव को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। एल्डर्स कमेटी की देखरेख में चुनाव कराया गया। इसके लिए  पिछले कई दिनों से कचहरी का माहौल चुनावी हो गया था। बुधवार की सुबह से मतदान शुरु हो गया। 

उत्साह से हुआ भारी मतदान
डीबीए चुनाव के लिए वकीलो मे काफी उत्साह था। इसके चलते बुधवार को सुबह 8 बजे मतदान शुुरु कराया गया जो 4 बजे तक चला। मतदान के लिए निर्धारित समय तक कुल 821 मतों में से 756 वोट अधिवक्ताओं ने अपने वोट डाले। शाम 5 बजे से डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के सभागार में मतों की गिनती शुरू हो गई। बिभिन्न पदों के प्रत्याशिगण व उनके समर्थक तथा सहयोगी सुबह 8 बजे से मतदान के मुख्य द्वार पर मतदाताओं से वोट मांगने व मान मनोबल करने में जुटे रहे।

ये भी पढ़ें -संविधान और सदभाव बचाने के लिए निकली है भारत जोड़ो यात्रा :नकुल दुबे

संबंधित समाचार