संविधान और सदभाव बचाने के लिए निकली है भारत जोड़ो यात्रा :नकुल दुबे 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

अवध प्रांत की भारत जोड़ो यात्रा का समापन

अमृत विचार, हरदोई। अवध प्रांत की भारत जोड़ो यात्रा का समापन कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष नकुल दुबे के नेतृत्व में किया गया। जिले में आई यात्रा में कांग्रेसियों ने जमकर स्वागत किया। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा यात्रा लेकर पहुंचे प्रांतीय अध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया गया। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर जिले में यात्रा प्रारंभ की गई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अम्बेडकर पार्क में समाप्त हुई। 

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए दुबे ने कहा कि संविधान और सदभाव बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ रहा है देश का हर नागरिक। राहुल गाँधी ने नफरत और विभाजन की राजनीति करने वालों के मंसूबे पस्त कर दिए। आज समूचा देश नफरत छोड़ो भारत जोडो नारे के साथ एकजुट हो रहा है। मंहगाई, बेरोजगारी, ध्वस्त कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न के सवालों से सरकार घबराई हुई है। किसान और नौजवान दोनों को राहत और रोजगार देने में सरकार विफल है। भारत जोड़ो यात्रा ऐतिहासिक परिणाम देगी नफरत फैलाने वालों की हार होगी और प्रेम सदभाव का संदेश देने वालों की जीत होगी। 

यात्रा में जिलाध्यक्ष आशीष सिंह, अनुसूचित जाति विभाग प्रदेश उपाध्यक्ष तनुज पूनिया, दीप नारायण शुक्ला, ओमकांत पांडेय, महासचिव कमलेश तिवारी, अशोक अवस्थी, आशीष त्रिपाठी, पूर्व जिलाध्यक्ष विक्रम पाण्डेय, अजय सिंह, मिथिलेश चौहान, राजीव लोध, शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी, महिला जिलाध्यक्ष सुनीता देवी, शशिबाला वर्मा, सुभाष पाल, राजवर्धन सिंह, आकांक्षा रावत, डॉ अजीमुश्शान, सुनील पाण्डेय, निर्भान सिंह यादव, तुषार दीक्षित, अकील खान, उस्मान खान, महफूह प्रधान, अयान खान, यूनुस गाजी, सुफियान गाजी, इसरार, साधू सिंह, अजीत सिंह चंदेल, कमल सिंह, सन्तराम वर्मा, शकील खान, शैलेन्द्र वर्मा, डॉ सीपी सिंह, अजय शुक्ला, सुदामा प्रसाद, कमल सिंह, कमलेश मिश्रा, राम औतार वर्मा, नसीम वारसी, ओमप्रकाश अर्कवंशी, महताब अहमद, संजय कुमार, आलम अंसारी, सोनपाल वर्मा, कौशल सिंह, मंजू मित्रा, भुट्टो मियां, मान सिंह, निकेश यादव, नरेंद्र कुमार सहित सैंकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।


ये भी पढ़ें -सुल्तानपुर: संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, पुलिस ने शुरू की जांच

संबंधित समाचार