फिल्म Pathaan का दूसरा गाना 'झूमे जो पठान' रिलीज, देखें VIdeo

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झूमे जो पठान के बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़, विशाल और शेखर ने गाने को अपनी आवाज दी है।फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की आने वाली फिल्म पठान का दूसरा गाना झूमे जो पठान रिलीज हो गया है। यशराज बैनर तले बन रही सिद्धार्थ आनंद निर्देशित पठान में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम की मुख्य भूमिका है।

ये भी पढ़ें:-Oscars 2023 के लिए Shortlist हुई  Film 'Chhello Show' और Song 'Nattu Nattu'

इस फिल्म का दूसरा गाना झूमे जो पठान रिलीज हो गया है। पठान के इस गाने को विशाल- शेखर ने तैयार किया है। झूमे जो पठान के बोल कुमार ने लिखे हैं, जबकि अरिजीत सिंह, सुकृति कक्कड़, विशाल और शेखर ने गाने को अपनी आवाज दी है।फिल्म पठान 25 जनवरी, 2023 को हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज होगी।

ये भी पढ़ें:-Happy Birthday Govinda! 59 वर्ष के हुए हीरो नं.1!, फिल्म इल्जाम से की थी सिने करियर की शुरुआत

संबंधित समाचार