मेरठ: जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन का बैंक खाता हैक, 25 हजार उड़ाए
मेरठ, अमृत विचार। मेरठ व बागपत के जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह का आईसीआई बैंक कैंट शाखा का खाता हैक कर लिया गया। खाते से ठग ने ऑनलाइन 25 हजार रुपये निकाल लिए। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद चेयरमैन को मामले की जानकारी हुई। जिस, पर उन्होंने बैंक पहुंचकर प्रबंधक को जानकारी देते हुए खाते की निकासी पर रोक लगवाई।
आईसीआई बैंक में है खाता, तीन बार में कटे पैसे
जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाल सिंह ने बताया उनका कैंट स्थित आईसीआई बैंक की शाखा में अकाउंट है। जिससे व लेन देन करते है। बताया कि कुछ दिन पहले दो बार में 10-10 हजार रुपये कटने का मैसेज आया था। उस दौरान उन्हें लगा कि उनकी पॉलिसी के पैसे कटे होंगे।
परंतु, बृहस्पतिवार को मोबाइल पर फिर से पांच हजार रुपये कटने का मैसेज आया। जिस, पर उन्हें खाता हैक होने का आभास हुआ। बैंक पहुंचने पर पता चला कि उनके खाते से तीन बार में 25 हजार रुपये निकल चुके है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपना एटीएम किसी को नहीं दिया। ना ही उनके पास कोई कॉल आई जिसमें उनसे बैंक खाते का विवरण या ओटीपी मांगा गया हो।
खाते की निकासी पर लगवाई रोक
ठगों द्वारा उनका अकाउंट हैक कर 25 हजार रुपये निकाल लिए जाने के बाद जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मनिंदरपाला सिंह ने शाखा प्रबंधक को प्रार्थना पत्र देते हुए खाते की निकासी पर तत्काल रोक लगवा दी। इसके बाद वह पल्लवपुरम थाने पहुंचे और ऑनलाइन पैसे निकालने वाले ठग के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मामले को साइबर सेल के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें- मेरठ: होटल मालिक की कोठी में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
