मेरठ: होटल मालिक की कोठी में लगी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
मेरठ, अमृत विचार। होटल दोआब विलास के मालिक ज्ञानेंद्र चौधरी की कोठी में बृहस्पतिवार को आग लग गई। देर शाम आग लगने की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां ने आग पर काबू पाया।
ऊपर की मंजिल में लगी आग
ज्ञानेंद्र चौधरी के गंगानगर स्थित दो मंजिल कोठी में बृहस्पतिवार को ऊपरी मंजिल में आग लग गई। ऊपरी मंजिल से धुआं निकलते देख परिजनों में अफरा तरफी का माहौल उत्पन हो गया और उन्होंने शोर मचा दिया। परिजन कोठी से बाहर निकल गए। सूचना पर गंगानगर थाने की पुलिस पहुंच गई और फायर बिग्रेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची दो गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
आग बढ़ती तो हो सकता था बड़ा नुकसान
होटल मालिक ज्ञानेंद्र चौधरी की कोठी पॉश कॉलोनी में है। अचानक लगी आग को वक्त रहते देख लिया गया और फायर बिग्रेड ने वक्त पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। यदि, आग बढ़ जाती तो बड़ा नुकसान हो सकता था और आस पास के मकान भी चपेट में आ सकते थे। सीएफओ संतोष कुमार का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। आग से कोई भी जनहानि, मालहानि नहीं हुई है।
यह भी पढ़ें- मेरठ: गला दबाकर हुई थी चौकीदार की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
