मेरठ: गला दबाकर हुई थी चौकीदार की हत्या, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मेरठ, अमृत विचार। मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव अजराडा में नंगलामल चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र पर तैनात चौकीदार महीपाल की गला दबाकर हत्या की गई थी। गुरुवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ। इस मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम

क्रय केंद्र पर मृत मिला था चौकीदार
नंगलामल चीनी मिल के क्रय केंद्र पर बुधवार को चौकीदार महीपाल मृत पड़ा मिला था। भाई कृष्णपाल जब चाय देने गया तो उसने बड़े भाई को मृत पड़ा देखा और हत्या का आरोप लगाया था। हालांकि, पुलिस चौकीदार की मौत को ठंड या हृदय गति रुकने से बता रही थी। इस मामले को लेकर परिजनों ने हंगामा भी किया था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
बृहस्पतिवार को मृतक महिपाल की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई। जिसमें, मरने का कारण गला दबाकर सामने आया। गला दबाकर हत्या की बात सामने आने के बाद पुलिस सतर्क हो गई और उन्होंने मामले की जांच की तो पता चला रात में महिपाल ने अपने दो साथियों के साथ शराब पी। जिसके, बाद साथियों ने किसी बात को लेकर महिपाल की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने सुधीर नाम के एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। पुलिस उक्त व्यक्ति से पूछताछ में जुटी है। हालांकि, अभी दूसरा साथी पुलिस गिरफ्त में नहीं आया है। साथ ही हत्या क्यों हुई गई इसको लेकर पुलिस जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- मेरठ: महाभारत कालीन तालाब में निकली रहस्यमय सुरंग, खेल रहे बच्चों ने देखा दरवाजा

संबंधित समाचार