मेरठ: महाभारत कालीन तालाब में निकली रहस्यमय सुरंग, खेल रहे बच्चों ने देखा दरवाजा
मेरठ, अमृत विचार। मेरठ जिले की मवाना तहसील में स्थित महाभारत कालीन पक्का तालाब की सफाई और सौंदर्य करण को लेकर चल रही खुदाई में तालाब के नीचे रहस्यमय सुरंग दिखाई दी। तालाब के नीचे सुरंग होने की जानकारी पर भारी संख्या में लोग सुरंग देखने पहुंचे। वहीं, मवाना एसडीएम ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। फिलहाल, सफाई- खुदाई का कार्य रोक दिया गया है। एसडीएम ने पुरातत्व विभाग को जांच के आदेश दिए। शुक्रवार को टीम जांच करने आयेगी।

सफाई और सौंदर्यकरण को लेकर चल रही खुदाई
मवाना तहसील से ऐतिहासिक नगरी हस्तिनापुर मात्र 12 किमी दूरी पर है। हस्तिनापुर रोड पर रोडवेज बस स्टैंड के सामने पक्का तालाब है। यह तालाब महाभारत कालीन के समय से बताया जाता है। ऐतिहासिक होने के चलते पूर्व में विभिन्न हिंदू संगठनों के लोगों ने तालाब की सफाई और सौंदर्यकरण कराए जाने की मांग की थी। जिस, पर नगर पालिका मवाना तालाब के सौंदर्यकरण को लेकर तालाब की सफाई व खुदाई करा रही है। बुधवार को भी दिनभर खुदाई का कार्य जारी रहा। शाम होते ही मजदूर काम रोककर घर चले गए।

खेलते हुए बच्चों ने देखी सुरंग
शाम को मजदूरों के जाने के बाद यहां कुछ बच्चे खेलने आ गए। खेलते खेलते बच्चों ने खुदाई वाली जगह नीचे एक दरवाजा देखा, जो ईट से जालीदार बना था। इसके बाद बच्चों ने घर जाकर अपने परिजनों को यह बात बताई। पहले तो परिजनों को लगा बच्चों को भ्रम हुआ है। लेकिन, बार बार एक ही बात कहने पर परिजन तालाब पर पहुंचे और उन्हें सुरंग दिखाई दी। यह, बात मवाना और आस पास के क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। गुरुवार को एसडीएम मवाना मौके पर पहुंचे और निरीक्षण किया। फिलहाल, कार्य रोक दिया गया है।
.jpeg)
लाक्ष्यगृह से जुड़ी होने की चर्चा
माना जा रहा कि तालाब के नीचे निकली सुरंग पांडवों को अज्ञात वास देने के दौरान बनाई गई लाक्ष्यगृह सुरंग से जुड़ी है। कौरवों से बचने के लिए पांडवों ने बरनावा से लेकर हस्तिनापुर तक सुरंग बनाई थी। परंतु, इस बात को लेकर अभी कोई पुष्टि नहीं है। हस्तिनापुर में सुरंग निकलने का दरवाजा है, जो बंद है। केवल बाहर से ही उसको लोगों को दिखाया जाता है। पुरातत्व विभाग की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। इस मामले में पुरातत्व विभाग को सूचना दे दी गई है।
.jpeg)
यह भी पढ़ें- मेरठ: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
