मेरठ: स्कूल बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत, शव सड़क पर रखकर लगाया जाम
मेरठ, अमृत विचार। हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के बाल आश्रम के समीप मालीपुर निवासी दो युवक की बाइक में स्कूल बस ने टक्कर मार दी। युवक मां को दवाई दिलाने हस्तिनापुर जा रहे थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
ये भी पढ़ें- मेरठ : कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से मारपीट, विरोध पर किया पथराव, Video Viral
मां को दवाई दिलाने आए थे युवक
मालीपुर निवासी विशाल और विकराल दोनों भाई अपनी मां बबली को दवाई दिलाने हस्तिनापुर जा रहे थे। बाल आश्रम के समीप पहुंचते ही एक स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें, वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की मदद से मां और दोनों बेटों को सीएचसी में भर्ती कराया गया।जहां, उपचार के दौरान 18 वर्षीय विशाल की मौत हो गई।दूसरे भाई विकराल की हालत गंभीर बनी हुई है।
मेरठ : हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के बाल आश्रम के समीप मालीपुर निवासी दो युवक की बाइक में स्कूल बस ने टक्कर मार दी। युवक मां को दवाई दिलाने हस्तिनापुर जा रहे थे। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। @meerutpolice pic.twitter.com/iXSEz3RGbt
— Amrit Vichar (@AmritVichar) December 22, 2022
परिजनों ने लगाया जाम
विशाल की मौत के बाद गुस्साएं परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। परिजन राज्यमंत्री दिनेश खटीक को मौके पर बुलाने और स्कूल संचालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इस दौरान परिजनों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। पुलिस परिजनों को आश्वासन दे रही है। लेकिन, परिजन अपनी मांग पर अड़े हैं।
ये भी पढ़ें- मेरठ: मकान कब्जाने आए कबाड़ी ने बेटों के साथ मिलकर गर्भवती को पीटा
