मेरठ: मकान कब्जाने आए कबाड़ी ने बेटों के साथ मिलकर गर्भवती को पीटा
मेरठ, अमृत विचार। मकान कब्जाने के लिए एक घर में घुसे कबाड़ी ने बेटों के साथ मिलकर एक परिवार को जमकर पीटा। कबाड़ी ने इस दौरान गर्भवती और उसके छोटे बच्चों को जमकर पीटा। घटना का वीडियो पड़ोसी ने बना लिया और वायरल कर दिया।
ये भी पढ़ें- मेरठ : कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से मारपीट, विरोध पर किया पथराव, Video Viral
कबाड़ी ने गर्भवती से की मारपीट
मामला मेरठ के ब्रहमपुरी थाना क्षेत्र के भगवतपुरा का है। जहां, बृहस्पतिवार सुबह अशोक कबाड़ी अपने बेटों के साथ ऋषि नामक युवक के घर में पहुंचा। कबाड़ी ने अपने बेटों के साथ मिलकर ऋषि की पत्नी पूनम और बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़िता गर्भवती है। इसके बाद भी आरोपियों ने महिला के पेट पर लात मारी। इससे महिला की हालत बिगड़ गई।
मेरठ : मकान कब्जाने आए कबाड़ी ने बेटो के साथ मिलकर गर्भवती को पीटा, मामला ब्रहमपुरी थाने के भगवतपुरा का है@meerutpolice pic.twitter.com/AjIVGTQ29H
— Amrit Vichar (@AmritVichar) December 22, 2022
एक साल की बच्ची को भी पटका, भीड़ ने किया विरोध
पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि अशोक उसके बेटे विकास, शैलेंद्र, जोनी, गिरीश, पाटू, लविंद्र ने मिलकर उसकी पत्नी को पेट में लात मारी। पास खेल रहे एक साल की बच्ची को भी उठाकर पटक दिया। घटना के दौरान भीड़ ने कबाड़ी के खिलाफ जमकर नारे लगाते हुए विरोध किया। लोगों ने कहा कि अशोक कबाड़ी गुंडागर्दी करता है, भूमाफिया है। वो कई लोगों के घर तोड़ चुका है। बच्चों को भी मारता पीटता है। भीड़ ने कबाड़ी, उसके परिजनों पर गर्भवती महिला और छोटे बच्चों को पीटने का आरोप भी लगाया। वहीं पुलिस पर अब तक कबाड़ी पर एक्शन न लेने का आरोप भी लगाया। पुलिस ने तहरीर लेकर जांच शुरू कर दी। साथ ही महिला को मेडिकल में भर्ती कराया।
बोले एसपी सिटी
एसपी सिटी पीयूष कुमार का कहना है कि मामला ब्रहमपुरी थाने के भगवतपुरा का है। मारपीट का प्रकरण सामने आया है, पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- मेरठ : कांग्रेस कार्यकर्ता का भाई गंगा में डूबा, ऋषिकेश में करता था फ्रीलांस फोटोग्राफी
