बेसिक शिक्षा मंत्री ने की सभी बीएसए के साथ बैठक, डीजी व निदेशक तक हुए शामिल, मुरादाबाद बीएसए की कार्यशैली पर बोले अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की। आठ बिंदुओं पर आयोजित इस समीक्षा बैठक के दौरान शिक्षा महानिदेशक विजय किरन आनन्द, अपर राज्य परियोजना निदेशक मधुसूदन हुल्गी, बेसिक शिक्षा निदेशक शुभा सिंह, एससीईआरटी की निदेशक डॉ अंजना गोयल, संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ पवन सचान, सहायक शिक्षा निदेशक दीपा तिवारी, उप सहायक शिक्षा निदेशक पुष्पा रंजन, शोध प्राध्यापक पूनम नौटियाल उपस्थित रहे। बैठक में सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों ने निपुण भारत मिशन, सामुदायिक शिक्षा,  कस्तूरबा गांधी, अध्यापक ट्रेनिंग, डीबीटी प्रक्रिया, मध्यान्ह भोजन एमडीएम की व्यवस्था, डीपीओ और आरटीई जैसे कार्यों प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इसमें कई जिलो के बेसिक शिक्षा अधिकारियों के कार्य को बेहतर पाया गया, जबकि कुछ जिलों के बीएसए को सख्त हिदायत देते हुए निर्धारित समय में 100 प्रतिशत कार्य पूरा करने निर्देश दिया गया। 

ddddddh
गुरुवार को बेसिक शिक्षा मंत्री की बैठक में शामिल सभी जिलों के बेसिक शिक्ष अधिकारी

 

बीएसए मुरादाबाद का कार्य की हुई प्रंशसा
वहीं मुरादाबाद बेसिक शिक्षा अधिकारी बुद्धप्रिय के कार्यों की अधिकारियों ने प्रंशसा की। बीएसए की ओर से किए गये कार्यों की प्रगति रिपोर्ट का प्रेजेंटेशन दिखाया गया। इस बारे में शिक्षा महानिदेशक विजय किरण आनंद ने बताया कि जो भी बीएसए अच्छा कार्य करेंगे उनका हर समीक्षा बैठक में प्रेजेंटेशन दिखाया जायेगा। बता दें कि मुरादाबाद बीएसए बुद्धप्रिय सिंह की सराहनीय पहले के चलते वहां के  नगरीय विकास से 91 करोड़ रुपए का बजट स्वीकृत हुआ इस बजट से स्कूलों का कायाकल्प हो सकेगा। विद्यालयों की व्यस्थायें बेहतर होंगी। मुरादाबाद बीएसए की कार्यशैली की डीजी ने भी प्रशंसा की है। 

बीएसए कन्नौज की सराहनीय पहल
बीएसए कन्नौज कौस्तुभ कुमार सिंह की पहल पर समाज कल्याण मंत्री असीम अरूण ने अपने विभाग से स्कूलों में सुधार के लिए 2 करोड़ 36 लाख का बजट दिया है। इस बजट से कन्नौज के सरकारी विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जायेगा। 


 ऑनलाइन प्री-प्राइमरी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत

लखनऊ। यूपी में बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए कई प्रयास किये जा रहे हैं, इसी क्रम में गुरुवार को बेसिक शिक्षा मंत्री राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने विभागीय समीक्षा बैठक करते हुए निष्ठा 4.0 (ईसीसीई) ऑनलाइन प्री-प्राइमरी प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ बटन दबाकर किया गया। निशातगंज स्थित राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर निष्ठा 4.0 (ईसीसीई) शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन एनसीईआरटी, नई दिल्ली द्वारा प्रारम्भिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा के लिए किया गया है। 

b

यह प्रशिक्षण दो स्तरों पर प्रदान किया जाएगा, प्रथम स्तर का प्रशिक्षण दीक्षा पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रदान किया जाएगा, जिसमें डायट्स के नामित संकाय सदस्य समस्त जनपदो के एआरपी एवं शिक्षक संकुल बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग से डीपीओ, सीडीपीओ एवं सुपरवाईजर शामिल होंगे। प्रशिक्षण के द्वितीय स्तर में मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।इसके साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों तथा बच्चों को शैक्षिक सहायता देने के लिए आई स्मार्ट कार्यक्रम की शुरूआत की जा रही है।

 यह एक शिक्षण में व्यवस्थित शिक्षाशास्त्र में सुधार के लिए एक स्मार्ट इनिशिएटिव है। इसके अन्तर्गत गणित, हिन्दी, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों के मासिक पाठ्यक्रम विभाजन के आधार पर पढ़ाये जाने वाले पाठ, टीचिंग पैडागॉजी कन्सेप्ट वीडियोज़ शिक्षकों को प्रेषित किये जायेंगे, जिससे शिक्षक व्यवस्थित शैली में कक्षा-शिक्षण योजना बना सकेंगे तथा बच्चे उत्कृष्ट डिजिटल सामग्री का उपयोग कर महत्वपूर्ण लर्निंग आउटकम्स पर अपनी समझ विकसित कर सकेंगे। 

आई स्मार्ट कार्यक्रम की होगी शुरूआत
समीक्षा बैठक में बताया गया कि बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों तथा बच्चों को शैक्षिक सहायता देने के लिए आई स्मार्ट कार्यक्रम की शुरूआत की जा रही है। ये एक स्मार्ट इनिशिएटिव है। इसके अन्तर्गत गणित, हिन्दी, विज्ञान एवं अंग्रेजी विषयों के मासिक पाठ्यक्रम विभाजन के आधार पर पढ़ाये जाने वाले पाठ, टीचिंग पैडागॉजी कन्सेप्ट वीडियोज़ शिक्षकों को प्रेषित किये जायेंगे, जिससे शिक्षक व्यवस्थित शैली में कक्षा-शिक्षण योजना बना सकेंगे तथा बच्चे उत्कृष्ट डिजिटल सामग्री का उपयोग कर महत्वपूर्ण लर्निंग आउटकम्स पर अपनी समझ विकसित कर सकेंगे।

ये भी पढ़े:- बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने की ऑनलाइन प्री-प्राइमरी प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरूआत, जानिए क्या होगा यूपी के बच्चों को फायदा

 

संबंधित समाचार