Kanpur: एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये उड़ाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, बैंकों को लगा रहे थे चूना, STF और कलक्टरगंज पुलिस को मिली सफलता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur News कानपुर में पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये उड़ाने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार।

Kanpur News कानपुर में एसटीएफ और कलक्टरगंज पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये उड़ाने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने शहर और यूपी के कई जिलों में वारदात की बात कबूली है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur News एसटीएफ और कलक्टरगंज पुलिस ने एटीएम से छेड़छाड़ कर रुपये उड़ाने वाले गिरोह के दो शातिरों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने भारी मात्रा में एटीएम कार्ड, कार, रुपये और मोबाइल बरामद किए है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

कलक्टरगंज थाना प्रभारी लान सिंह ने बताया कि मुखबिर की सटीक सूचना पर कलक्टरगंज स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम से दो युवकों को रंगेहाथ पैसे निकालते हुए पकड़ा। आरोपियों ने पूछताछ में अपने नाम ग्राम कोहरा थाना सजेती कानपुर निवासी अमित सिंह परमार और मिनी एलआईजी सी, सागरपुरी अरारा बिनगवां नौबस्ता निवासी अरविन्द कुमार अवस्थी बताया।

साथ ही आरोपियों के पास से अलग-अलग बैंकों के 49 एटीएम, 4 मोबाइल, 5500 रुपये के साथ तमाम दस्तावेज बरामद हुए है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि ट्रांजेक्शन के दौरान एटीएम को हैंग ​​​​​ कर देते हैं। इससे कैश निकालने के बाद भी खाते से रकम नहीं कटती है। आरोपियों ने अपने गैंग के साथ यूपी के कई जिलों में एटीएम से रुपये उड़ाने की बात कबूली है।

 

 

संबंधित समाचार