रायबरेली में एक साथ चार अजगर दिखाई देने से इलाके में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। यूपी के रायबरेली के डलमऊ इलाके के गांव में शुक्रवार को एक साथ चार अजगर निकलने से हड़कंप मच गया जिन्हें बाद में वन विभाग के कर्मचारियों ने पकड़ कर जंगल मे छोड़ दिया। वन विभाग के डलमऊ इलाके के रेंजर हरि ओम श्रीवास्तव ने आज बताया कि यहां के करसना पुरौली गांव में करीब 12 बजे दो विशालकाय अजगर और दो छोटे अजगर निकलने से हड़कंप मच गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह चारों अजगर एक साथ दिखाई दिए थे। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तुरंत ही रेस्क्यू की कार्यवाही शुरू कर दी और जल्द ही दोनों अजगरों को पकड़ कर उन्हें वन विभाग के माधवपुर के घने जंगलों में छोड़ दिया।

वन विभाग के रेंजर ने बताया कि आजकल ठंड में जब भी धूप अच्छी निकलती है तब अजगर आमतौर पर बाहर निकलते है, जिससे आमलोगों में दहशत फैल जाती है। वन विभाग इन सरीसृपों का रेस्क्यू कर इन्हें इनके प्राकृतिक आवास में छोड़ देते है जिससे इनकी सुरक्षा भी रहती है और पारस्थितिकी तंत्र भी संतुलित रहता है।

यह भी पढ़ें:-अब Sania Mirza उड़ाएंगी फाइटर प्लेन, IAF में सिलेक्शन के साथ बनाया ये बड़ा Record

संबंधित समाचार