सुल्तानपुर: गीतकार मनोज मुंतसिर के खिलाफ कांग्रेस नेता ने दी आनलाइन तहरीर, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, सुल्तानपुर। मशहूर गीतकार मनोज मुंतसिर द्वारा कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर असभ्य टिप्पणी करने के मामले में कांग्रेस नेता राजेश तिवारी ने आनलाइन शिकायत दर्ज कराई है। मुकदमा दर्ज करने के लिए जिले के कोतवाली देहात थाने में तहरीर दी गई है। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व जिले के कोतवाली देहात के उदयपुर भादा गांव के निवासी राजेश तिवारी ने तहरीर में कहा है कि गीतकार मनोज मुंतसिर ने भोपाल के एक कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ असभ्य टिप्पणी की है। 

अमर्यादित शब्दों का प्रयोग करके श्री गांधी का मानहानि करने का प्रयास किया गया है। जबकि, सोनिया व राहुल गांधी चुने हुए सांसद है और बलिदानी परिवार से आते हैं। मनोज मुंतसिर के बयान से समाज में बैमनस्ता को बढ़ावा मिलेगा। देश के चुने हुए सांसद के बारे में इस तरह की टिप्पणी अक्षम्य है। 

उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के लिए आनलाइन तहरीर दी है। इस बावत कोतवाली देहात के एसओ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि अभी कोर्ट केस के सिलसिले में जिला न्यायालय में है। यदि आनलाइन शिकायत आई होगी तो पता कराया जाएगा। 

यह भी पढ़ें:-नॉर्थ सिक्किम हादसे पर सीएम योगी जताया दुख, कहा- सेना के जवानों का निधन अत्यंत दु:खद, वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि!

संबंधित समाचार