दिल्ली पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा', राहुल ने हर भारतीय से 'मोहब्बत की दुकान' खोलने की अपील की, कहा- BJP-RSS के लोग नफरत फैलाते
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश करने पर जश्न मनाया जा रहा है। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शनिवार सुबह दिल्ली में प्रवेश कर गई और इस मौके पर पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर देश में नफरत फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि इस नफरत के खिलाफ हर भारतीय को महोब्बत की एक छोटी दुकान खोलनी चाहिए। राहुल गांधी और बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता और समर्थक इस पदयात्रा में शामिल हैं।
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने बताया कि 26 जनवरी से 26 मार्च तक हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा जो भारत जोड़ो का संदेशा हर बूथ और ब्लॉक में पहुंचाएगा। भारत जोड़ो यात्रा चुनावी यात्रा नहीं विचारधारा आधारित यात्रा है।
राहुल गांधी ने कहा, भाजपा और आरएसएस की नीति नफरत और डर फैलाने की है, लेकिन हम ऐसा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा, हमारी तरह हर भारतीय को मोहब्बत फैलाने के लिए एक छोटी दुकान खोलनी चाहिए। बदरपुरु बॉर्डर से आरंभ हुई आज की यह पदयात्रा लाल किले पर समाप्त होगी। इसके बाद कुछ दिनों का विराम होगा और फिर यह यात्रा तीन जनवरी को शुरू होगी। पदयात्रा पूरी करने के बाद शनिवार शाम राहुल गांधी महात्मा गांधी की समाधि राजघाट, पंडित जवाहरलाल नेहरू के स्मारक शांति वन, इंदिरा गांधी की समाधि 'शक्ति स्थल' और राजीव गांधी की समाधि 'वीर भूमि' जाकर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।
आज @RahulGandhi जी की मौजूदगी में हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष @INCUdaiBhan जी ने दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष @Ch_AnilKumarINC जी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपकर दिल्ली की ऐतिहासिक धरती पर #BharatJodoYatra का आगाज़ किया।
— Congress (@INCIndia) December 24, 2022
जनता की आवाज़ लिए हम दिलवालों की दिल्ली में आ गए हैं, यात्रा जारी है... pic.twitter.com/EwOBx6xBUR
कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई यह यात्रा अब तक नौ राज्यों-तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा से गुजर चुकी है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में की जा रही पदयात्रा ने अब तक 2,800 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की है। यात्रा 24 दिसंबर को दिल्ली में प्रवेश करेगी और लगभग आठ दिनों के विराम के बाद उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और अंत में जम्मू कश्मीर की ओर बढ़ेगी।
मैं जब कन्याकुमारी से चला तब मुझे एक बात पता चली कि इस देश में नफरत नहीं है, इस देश में सिर्फ मोहब्बत है। नफरत सिर्फ मीडिया वाले दिखाते हैं : @RahulGandhi जी#BharatJodoYatra pic.twitter.com/Jnh5jPi1EL
— Congress (@INCIndia) December 24, 2022
यात्रा में पूजा भट्ट, रिया सेन, सुशांत सिंह, स्वरा भास्कर, रश्मि देसाई, आकांक्षा पुरी और अमोल पालेकर जैसी फिल्मी और टेलीविजन हस्तियों के साथ-साथ समाज के कई अन्य वर्गों के लोगों की भागीदारी देखी गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के अलावा पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल एल रामदास, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले, द्रमुक नेता कनिमोई और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन सहित कई अन्य हस्तियां भी समय-समय पर इस पदयात्रा में शामिल हुई हैं।
इस यात्रा में हिंदू-मुस्लिम-सिख-इसाई सभी धर्म के लोग साथ चल रहे हैं। अमीर, गरीब, किसान, मजदूर सब चल रहे हैं। इस यात्रा के अंदर एक हिन्दुस्तान है : @RahulGandhi जी#BharatJodoYatra pic.twitter.com/UxZuBmk5pF
— Congress (@INCIndia) December 24, 2022
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर देश में डर और नफरत फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी पार्टी के लोग मोहब्बत फैला रहे हैं। 'भारत जोड़ो यात्रा' के दिल्ली में प्रवेश करने के मौके पर उन्होंने कहा, "इस यात्रा में अमीर गरीब, किसान, मजदूर, हर धर्म और भाषा के लोग शामिल हैं। इस यात्रा में आपको नफरत नहीं दिखाई देगी। यहां सभी लोगों को मोहब्बत और इज्जत दी जाती है। उन्होंने कहा, यह यात्रा, महंगाई, बेरोजगारी, डर और नफरत के खिलाफ है।
भारत जोड़ो यात्रा बेरोजगारी, महंगाई, डर और नफरत के खिलाफ है।
— Congress (@INCIndia) December 24, 2022
लेकिन केंद्र सरकार की सारी नीतियां डर फैलाने के लिए हैं। ये चाहते हैं कि किसान, मजदूर, युवा सभी के दिलों में डर हो : @RahulGandhi जी#BharatJodoYatra pic.twitter.com/bNvpkdmuEC
राहुल गांधी ने भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधा और आरोप लगाया, इनकी नीति डर फैलाने की है। ये चाहते हैं कि किसान युवा और सभी लोगों के दिल में डर पैदा हो क्योंकि ये लोग उसी डर को नफरत में बदलते हैं। उन्होंने कहा, आरएसएस के लोग डर फैलाते हैं और फिर उस डर को नफरत में बदलते हैं। हम कहते हैं डरो मत। हम मोहब्बत फैलाते हैं। हम एक हिंदुस्तानी को दूसरे हिंदुस्तानी से गले मिलवाते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि करीब तीन हजार किलोमीटर पदयात्रा करने के बाद भी उन्हें थकान नहीं है। उन्होंने कहा, क्या आपको मेरा चेहरा देखकर लग रहा है कि मैं थका हूं? नहीं। मैं नहीं थका क्योंकि आपने मुझे अपनी शक्ति दी। हम आपके प्यार और शक्ति का उपयोग करके चलते हैं।
दिल्ली पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा' का बदरपुर में हुआ भव्य स्वागत
दिल्ली पहुंची 'भारत जोड़ो यात्रा' का बदरपुर में हुआ भव्य स्वागत नई दिल्ली 24 दिसंबर (वार्ता) कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में तमिलनाडु के कन्याकुमारी से सात सितंबर को शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 108वें दिन आज सुबह दिल्ली पहुंच गई। भारत जोड़ो यात्रा सुबह छह बजे फरीदाबाद के एनएचपीसी मेट्रो स्टेशन से शुरू हुई और हरियाणा और दिल्ली की सीमा पर स्थित बदरपुर मेट्रो स्टेशन पर यात्री दल के साथ चल रहा तिरंगा समारोहपूर्वक दिल्ली को सौंपा गया। झंडा समारोह भारत जोड़ो यात्रा में शुरू से ही एक राज्य से दूसरे राज्य में प्रवेश के समय इसी तरह से आयोजित किया जा रहा है।
यात्री दल के साथ केरल से चल रहा तिरंगा राहुल गांधी करीब 3600 किलोमीटर की पैदल यात्रा पूरी कर 26 जनवरी को जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में लाल चौक पर फहराएंगे। दिल्ली में भारत जोड़ो यात्रा को विश्राम दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार दिल्ली से यात्रा अब तीन जनवरी को आगे के लिए प्रस्थान करेगी। इस बीच यात्रा में चल रहे सभी 62 कंटेनरों की यहां मरम्मत की जाएगी और उत्तर भारत के मौसम के अनुसार इन कैंटनरों में हीटर आदि लगाने की व्यवस्था की जाएगी। अभिनव , जांगिड़
ये भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, One Rank One Pension योजना में किया गया रिवीजन, अब 25 लाख लोगों को होगा फायदा
