RPSC Paper Leak : CM गहलोत बोले- दोषियों के खिलाफ लेंगे सख्त एक्शन, एहतियातन परीक्षा की निरस्त

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को कहा कि आज 9-11 बजे शिक्षक भर्ती की सामान्य ज्ञान की परीक्षा को ऐतिहातन निरस्त किया गया है जिससे किसी भी मेहनतकश युवा के साथ अन्याय ना हो। बाकी परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी। सरकार किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने देगी एवं दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी।

गहलोत ने कहा कि राज्य में शिक्षक भर्ती की सामान्य ज्ञान परीक्षा को एहतियातन निरस्त किया गया है, ताकि युवाओं के साथ कोई अन्याय न हो पाए। गहलोत ने ट्वीट किया,आज पूर्वाह्न 9 से 11 बजे के बीच होने वाली शिक्षक भर्ती की सामान्य ज्ञान परीक्षा को ऐतिहातन निरस्त किया गया है, ताकि किसी भी मेहनतकश युवा के साथ कोई अन्याय न हो।

 


उन्होंने लिखा, बाकी परीक्षाएं यथावत जारी रहेंगी। सरकार किसी भी युवा के साथ अन्याय नहीं होने देगी और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, भर्ती परीक्षाओं में पार्दर्शिता के लिए हमारी सरकार ने सख्त कानून बनाया है। दुर्भाग्य से देशभर में पेपर लीक करने वाले गैंग पनप गए हैं, जिससे कई राज्यों में यहां तक कि न्यायपालिका और सेना तक में पेपर लीक जैसी घटनाएं हो रही हैं। पर राजस्थान में सख्त कार्रवाई कर बेईमानों को जेल में बंद किया गया है।

उन्होंने कहा, मैं परीक्षार्थियों को होने वाली परेशानी महसूस कर सकता हूं, लेकिन अनुचित तरीके से परीक्षा उत्तीर्ण करने के मंसूबे पालकर आए लोगों का चयन नहीं होने दिया जाएगा। राजस्थान में सिर्फ मेहनती युवाओं को ही उनका हक मिलेगा। मेरी अपील है कि किसी के बहकावे में आने के बजाय आप अपनी तैयारी करें।

वहीं, राज्य में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस मुद्दे को लेकर गहलोत सरकार पर निशाना साधा। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट किया, एक और पेपर लीक, हजारों युवा कड़कती ठंड में सैकड़ों किलोमीटर का सफर क्या सिर्फ ये जानने के लिए कर रहे हैं कि सरकार का जमीर कितना जम चुका है। राज्य सरकार को कैसे समझाया जाए कि अब ये प्रदेश के लोगों की समझ के परे बात हो चुकी है।

ये भी पढ़ें- Video : सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई...फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदली, शादी करने अमेरिकी युवती मुरादाबाद पहुंची

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

यूपी के जिलों में आधी-बारिश बनी मुसीबत: गोरखपुर में 'एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट; हमीरपुर में चक्रवाती तूफान, मथुरा में खंभा गिरने से श्रद्धालु की मौत 
UP में परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल: 26 ARTO के ट्रांसफर, लखनऊ समेत 9 जिलों के RTO भी बदले
सूर्या चौहान कौन था? 17 साल के युवक की हत्या पर मचा बवाल, मायावती ने योगी सरकार को किया अलर्ट 
Bareilly News: ड्यूटी पर नहीं रखने की सजा, बेखौफ दबंगों ने आइसक्रीम फैक्ट्री के मुंशी को बीच सड़क पर डंडे से पीटा 
यूपी में 3 दिन तक आंधी-बारिश के आसार, कई जिलों में तेज हवा-ओलावृष्टि की चेतावनी; IMD ने इन राज्यों में जताया कमजोर मानसून का अनुमान