Kanpur Crime: STF बन अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो सिपाही बर्खास्त, अक्सर विवादों में रहने वाला सिपाही मुकेश पहले भी जा चुका है जेल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Kanpur Crime कानपुर में अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो सिपाही बर्खास्त।

Kanpur Crime कानपुर में एसटीएफ बन अपहरण कर फिरौती मांगने वाले दो सिपाही को बर्खास्त कर दिया है। सिपाही मुकेश अक्सर विवादों में रहता है। वह पहले भी जेल जा चुका है। घटना में थाना कोतवाली के हेड कांस्टेबल अमित का नाम भी सामने आया है।

कानपुर, अमृत विचार। Kanpur Crime गोविंदनगर नगर थानाक्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार देर रात एसटीएफ बनकर परचून दुकानदार का सिपाही समेत चार अन्य लोगों ने कार से अपहरण कर लिया था। इसके बाद छोड़ने के एवज में फिरौती की मांग कर रहे थे।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस अलर्ट हुई और तत्काल संघन चेकिंग शुरु कराई। पकड़े जाने के डर से अपहरणकर्ताओं ने दुकानदार को छोड़ दिया। इस मामले में शनिवार को सिपाही द्वारा रुपये की मांग करने का आडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। मामले की जांच पड़ताल के बाद पुलिस कमिश्नर ने दोषी दो सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया है। 

दुकान से किया अपहरण 

जेपी कालोनी निवासी पंकज कपूर उर्फ जस्सू ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शक्रवार की शाम चाचा रघुवीर अपनी परचून की दुकान में बैठे हुए थे, तभी एक सिल्वर कलर की कार आकर रुकी। उसमे से एक व्यक्ति निकलकर आया और चाचा को जबरन कार में ले गया।

30 हजार रुपये की मांगी फिरौती

जस्सू ने पुलिस को बताया कि थोड़ी ही देर में उसके मोबाइल पर मोनू बाक्सर का कॉल आया कि अगर वह रघुवीर को छुड़ाने चाहते हैं, तो बर्रा 2 पानी की टंकी के पास 30 हजार रुपये लेकर पहुंच जाए। बताया कि उसके बाद उसने अपना फोन स्वीच ऑफ कर दिया। इसके बाद टंकी के पास चाचा की तलाश करने लगे। वहां न मिलकर वह कुछ देर बाद शास्त्री चौक पर मिल गए। 

जान से मारने की धमकी दे रहा था सिपाही

जस्सू के अनुसार चाचा रघुवीर के मिलने के बाद वह उन्हें इधर-उधर लेकर घूमता रहा। उसने बताया कि रघुवीर ने उसे बताया है कि जो लोग उसे अपहरण करके साथ ले गए थे, उसमे आगे बैठा व्यक्ति पीछे वर्दी पहने वाले व्यक्ति को मुकेश के नाम से बुला रहा था। वहीं पीछे बैठा सिपाही आगे वाले सिपाही को अमित के नाम से बुला रहा था। बताया कि दोनों अपहरणकर्ता उससे बोले कि अगर पैसा नहीं दिया तो जान से मार देंगे। छूटने के बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया।  

कोतवाली के सिपाही ने भी कराई किरकिरी 

कानपुर कमिश्नर की पुलिस ने एक बार फिर से खाकी पर दाग लगा दिया है। एसटीएफ बनकर फिरौती मांगने के मामले में पुलिस के दो सिपाहियों ने किरकिरी करा ली है। दुकान संचालक रघुवीर के अपहरण के मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद आलाधिकारियों के निर्देश पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। इस मामले में फीलखाना थाने के आरक्षी मुकेश कुमार के साथ कोतवाली के हेड कांस्टेबल अमित की भूमिका अहम है। 

सटीक सूचना पर दबोचा गया सिपाही 

पुलिस ने इस मामले में खुलासे के लिए मुखिबर की सूचना पर निराला नगर रेलवे ग्राउंड में दबिश दिया। जहां से थाना फीलखाना में तैनात आरक्षी मुकेश कुमार निवासी 46 डी ब्लॉक यशोदा नगर थाना नौबस्ता, मूल निवासी थाना शिवकुटी जिला प्रयागराज को दबोच लिया गयाा। पूछताछ में उसने अपने साथ कोतवाली में तैनात हेड कांस्टेबल अमित कुमार, मोनू बॉक्सर, चाय का होटल चलाने वाले शालू नंदा के नाम कबूले थे।

शनिवार को इस घटना का पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए डीसीपी दक्षिण प्रमोद कुमार ने बताया कि देर रात पुलिस ने सिपाही मुकेश और होटल संचालक शालू नंदा निवासी साकेत नगर को गिरफ्तार किया है। वहीं फरार चल रहे अमित और मोनू बॉक्सर की तलाश में तीन पुलिस टीमें लगाई गई हैं। डीसीपी दक्षिण ने बताया कि दोनों सिपाहियों को पुलिस कमिश्नर बीपी जोगदंड ने बर्खास्त करने की कार्रवाई की है। 

यहां तैनात रहा अपहरकर्ता सिपाही मुकेश

थाना गोविन्द नगर में वर्ष 2017-19, थाना बिधनू में वर्ष 2019, थाना चकेरी में वर्ष 2020 (सस्पेंड), पुलिस लाइन, थाना फीलखाना 12.12.2022 से अब तक)

सिपाही का आपराधिक इतिहास 

- मु0अ0स0 558/2020 धारा 364ए/34/411 भादवि थाना किदवई 
- मु0अं0स0 587/2022 धारा 364ए भादवि थाना गोविन्द नगर 

होटल संचालक पर भी केस

शालू नन्दा पर मु0अं0स0 011/2022 धारा 308 भादवि थाना गोविन्द नगर 
मु0अं0स0 587/2022 धारा 364ए भादवि थाना गोविन्द नगर 

गिरफ्तार करने वाली टीम

गिरफ्तार करने वाली टीम में गोविंद नगर इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांण्डेय, उनि सुमित सिंह भदौरिया, अरूण कुमार राठी, विनोद कुमार, अंकुर मलिक, हिमांशु, राकेश सिंह सर्विलांस सेल, व हेड कांस्टेबल धीरेन्द्र भदौरिया सर्विलांस सेल, इन्द्रजीत सिंह, प्रमोद कुमार, कांस्टेबल अंकुर पवार, सत्यप्रकाश शामिल रहे।

संबंधित समाचार