सुल्तानपुर: सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो डालना पड़ा महंगा, केस दर्ज
अमृत विचार, जयसिंहपुर, सुल्तानपुर। कुछ शरारती लोगों द्वारा फोटो एडिट कर अश्लील बनाते हुए सोशल मीडिया पर वायरल करना, अपशब्दों का प्रयोग करना युवकों पर भारी पड़ गया। महिला ग्राम प्रधान की शिकायत पर पुलिस ने युवकों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के तियरी मछरौली गांव की महिला ग्राम प्रधान अंजुम परवीन ने थाने में शिकायती पत्र देते हुए बताया कि गांव के ही अरमान अहमद, फराज व अयोध्या जनपद के आबिद जावेद बीते दो साल से अश्लील शब्दों व एडिट कर अश्लील फोटो बनाते हुए सोशल मीडिया पर अपलोड कर रहे हैं।
प्रधान ने बताया कि जब उक्त लोगों से इस बात को पूछा गया कि ऐसा क्यों कर रहे हैं तो उक्त लोगों ने जान से मारने की धमकी देते हुए कहा कि तुम्हें प्रधानी नहीं करने देंगे।
महिला प्रधान ने जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है। गोसाईगंज थानाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप रावत ने बताया कि महिला ग्राम प्रधान की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज करते हुए विधिक कार्यवाही शुरू कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-अयोध्या: रामलला के चढ़ावे को गिनने के लिए बुलानी पड़ी मशीन, लाखों में आ रही है चिल्लर
